एक्सप्लोरर

Mumbai Drugs Case: ड्रग्स केस में कार्रवाई पर मुकेश खन्ना बोले- किसका लड़का है, किसकी लड़की है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

Mumbai Drugs Case: मुकेश खन्ना ने कहा कि हर एक शख्स चाहे वो सेलेब्रिटी हो या साधारण नागरिक हो, उनकी जांच होनी चाहिए. और अगर जांच में वो दोषी पाए गए तो उनको दंड देना चाहिए.

Mumbai Drugs Case: क्रूज़ ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल में बंद हैं. इस मामले में अब चंकी पांडे की बेटी और अभिनेत्री अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया है. आज एनसीबी ने अनन्या पांडे से करीब दो घंटे तक पूछताछ की. एक एक कर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का नाम ड्रग्स केसों में सामने आ रहा है. इसको लेकर टीवी और फिल्म के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए और कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सज़ा देनी चाहिए.  

बॉलीवुड को टारगेट करने के सवाल पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, "सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश में इसकी सफाई होनी चाहिए. बॉलीवुड हमारे देश से अलग नहीं है. हम क्यों उछलते हैं? या कोई क्यों उछलता है? क्योंकि ऐसे ऐसे लोगों के नाम सामने आते हैं, जिनको ये लोग अपना ग्लैमर मानते हैं. उनके लड़के या कोई पकड़ा गया है तो पूछते हैं कि क्यों बॉलीवुड में जा रहे हैं. अरे हम पूरे देश में जा रहे हैं."

उन्होंने कहा, "हर एक शख्स चाहे वो सेलेब्रिटी हो या साधारण नागरिक हो, उनकी जांच होनी चाहिए. और अगर जांच में वो दोषी पाए गए तो उनको दंड देना चाहिए. मेरा तो ये मानना है. ये नाम मायने नहीं रखते, किसका लड़का है, किसकी लड़की है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता." उन्होंने कहा कि ये उसके (ड्रग्स लेने वाले के) हित में है.

क्रूज़ ड्रग्स केस में अब तक क्या-क्या हुआ ?

2 अक्टूबर को क्रूज़ पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान समेत 11 लोग हिरासत में लिए गए, बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

4 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन खान को एनसीबी की रिमांड में भेजा.

7 अक्टूबर को आर्यन खान को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

8 अक्टूबर को किला कोर्ट में आर्यन खान की ज़मानत याचिका खारिज हुई.

14 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया.

20 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट से भी आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज हो गई.

20 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन की ज़मानत की अर्ज़ी लगाई गई.

21 अक्टूबर को अभिनेत्री अनन्या पांडे से पूछताछ हुई.

 

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ने शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पहुंचकर दिया नोटिस, जेल में बंद आर्यन खान से जुड़ी जानकारी मांगी

Covid-19 Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, जानिए क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget