एक्सप्लोरर

मुंबईः उपनगरीय नेटवर्क पर मध्य रेल ने मानसून संबंधी तैयारी की, लोकल ट्रेन शुरू होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम!

मॉनसून के दौरान मुंबई में रेल सेवा काफी प्रभावित होती है. जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आने वाले मॉनसून को देखते हुए मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर मध्य रेल ने अपना काम तेज कर दिया है.

मुंबईः मॉनसून के दौरान अपनी रेल सेवाओं को सुचारू और व्यवधान मुक्त चलाने के लिए, मध्य रेल ने मॉनसून की तैयारियों के साथ कमर कस ली है. रेल ट्रैक के आस पास मिट्टी को हटाना, पुलिया और नालियों की सफाई करना, पेड़ों को रौंदना, बोल्डर को स्कैन करना, जल भराव के लिए संवेदनशील स्थानों पर उच्च वोल्टेज पंपों का प्रावधान जैसे काम किए जा रहे है. मल्टी-सेक्शन डिजिटल काउंटर आदि ने अप्रैल और मई के महीने में लॉकडाउन का लाभ उठाते हुए, मध्य रेल के मुंबई डिवीजन ने अपने उपनगरीय नेटवर्क के साथ-साथ घाटों में मानसून पूर्व सावधानी के उपाय किए.

रेलवे ट्रैक पर पानी ना भरे इसलिए मध्य रेल पर मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के 17 संवेदनशील स्थानों पर पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिक हाई वोल्टेज पंप्स लगाए हैं. मध्य रेल ने भारी बारिश के दौरान जल भराव के लिए 17 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है और 140 से अधिक पंप (रेलवे द्वारा और MCGM द्वारा) प्रदान किए गए हैं.

इस वर्ष पंप की क्षमता व संख्या बढ़ने से लो लाइन वाले क्षेत्रों पर जल भराव को रोक जा सकेगा. सेंट्रल रेलवे की मैन लाइन पर मस्जिद, मझगांव यार्ड, भायखला,करी रोड, सायन, कुर्ला, विक्रोली घाटकोपर, नानीपाड़ा, ठाणे, डोंबिवली, हार्बर लाइन पर शिवरी, वडाला, चूनाभट्टी, कोपरखैरने आदि स्थानों की पानी भरने वाले जगहों के तौर पर पहचान की गई है .

मध्य रेल ने अपने उपनगरीय खंड पर 113 किलोमीटर नालियों को साफ किया है. मध्य रेल ने अपने उपनगरीय खंडों पर 77 पुल, इसकी मुख्य लाइन पर 55 पुल और हार्बर लाइन पर 22 पुलियों की सफाई की है. मध्य रेल ने घाटकोपर और कांजुरमार्ग, घाटकोपर और विक्रोली और कुर्ला टर्मिनल नाले के बीच के बहुत महत्वपूर्ण नालों को साफ भी साफ किया है.

सेंट्रल रेलवे ने मानसून को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी कर ली है. अब सरकार द्वारा मुम्बई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन को हरी झंडी मिलने का इंतजार है.

यह भी पढ़ेंः गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल को वर्चुअल रैली के ज़रिए करेंगे संबोधित सोनिया गांधी को सरकार का जवाब, इस साल मनरेगा में सबसे ज़्यादा हुआ है पैसे का आवंटन

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget