एक्सप्लोरर

मुकुल रॉय के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेजः आज वित्त मंत्री से की मुलाकात

दरअसल आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुकुल रॉय की दिल्ली में मुलाकात हुई है. सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के बाद मुकुल रॉय के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं.

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता मुकुल रॉय के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. दरअसल आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुकुल रॉय की दिल्ली में मुलाकात हुई है. सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के बाद मुकुल रॉय के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं. हालांकि मुकुल रॉय राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए दिल्ली आए हुए हैं पर सियासी गलियारों में ये चर्चाएं गर्म हैं कि मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. आज जेटली से मुलाकात करने से इन सरगोशियों को हवा मिल गई.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने कुछ दिन पहले मुकुल रॉय को पार्टी से निलंबित कर दिया था. वहीं कल मुकुल रॉय ने कहा था कि उनके पास पंचायत चुनावों के हर चरण में हर सीट के लिए काबिल उम्मीदवार हैं.  वो इस बारे में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ही फैसला कर सकेंगे.

बीजेपी को बताया था सेकुलर पार्टी आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मुकुल रॉय बीजेपी को एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताने जैसे कई बयान दे चुके हैं. रॉय ने बीजेपी को एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताते हुए कहा था कि शुरुआती दिनों में टीएमसी के लिए भारतीय जनता पार्टी जैसी राष्ट्रीय पार्टी के समर्थन के बगैर सफलता हासिल करना मुश्किल था. हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे मुकुल रॉय फिलहाल अपनी एक अलग पार्टी बना सकते हैं. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों में उनकी पार्टी ताकत दिखाने के लिए चुनावी समर में उतर सकती है.

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने निलंबित पार्टी नेता मुकुल रॉय पर आरोप लगाया है कि वो बीजेपी को खुश करना चाहते हैं. 1998 में भाजपा के साथ गठबंधन इसलिए किया गया था क्योंकि तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी की राजनीति से ऊपर देश के नेतृत्व के लिए काम किया था. अभी के हालातों में ऐसा नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget