एक्सप्लोरर

मुहर्रम के मौके पर प्रियंका गांधी ने किया फिलिस्तीन का जिक्र, जानें क्या कहा?

Muharram 2024: मुहर्रम के मौके पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का जिक्र करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत को सलाम है.

Priyanka Gandhi On Palestine: मुहर्रम के मौके पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का जिक्र किया. उन्होंने बुधवार (17 जुलाई, 2024) को कहा कि फिलिस्तीन के लोगों के साथ ज़ुल्म हो रहा है. 

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मुहर्रम का दिन हमें उसूलों और इंसाफ के लिए हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद दिलाता है. उनकी कुर्बानी मजलूमों के साथ खड़े होने, इंसाफ और सच्चाई के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है. हजरत इमाम हुसैन की शहादत को सलाम.''

उन्होंने आगे कहा, ''आज हमें दुनिया को हमारे फिलिस्तीनी भाई-बहनों पर हो रहे ज़ुल्म और उनके हजारों मासूम बच्चों की शहादत का एहसास कराना चाहिए. उनके साथ हो रही नाइंसाफी इंसानियत के हर उसूल के खिलाफ अपराध है. हमें इस अपराध को रोकने की हर कोशिश को मजबूती देनी चाहिए.''

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि मुहर्रम हमें अन्याय से समझौता नहीं करने की सीख देता है. 

ममता बनर्जी और पेमा खांडू ने क्या कहा?
तृणमूल कांग्रेस की चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पवित्र मुहर्रम अन्याय से समझौता नहीं करने की सीख देता है. आइये, हम सब शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ें.’’

वहीं खांडू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक यह पवित्र दिन शोक और गहन चिंतन को प्रेरणा देता है.’’

ये भी पढ़ें- मुहर्रम पर यूपी से कश्मीर तक बवाल, इस राज्य में स्कूलों को बंद करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget