एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से बचने के लिए सांसद हुए सतर्क, कर रहे हैं सैनिटाइजर से लेकर मास्क तक का इस्तेमाल

कोरोना वायरस से बचने के लिए अब सांसद भी कई जतन करते नजर आ रहे हैं. आज कई सांसद मास्क लगाकर और सैनिटाइजर अपने साथ लेकर संसद भवन पहुंचे.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के डर के चलते देशभर में ऐसी तस्वीरें हैं जहां पर लोग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए और मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं. ऐसी तस्वीर अब संसद में भी लगातार दिख रही है. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब कांग्रेस के कुछ सांसद एक साथ मिले और उन्होंने हाथ मिलाया तो दूसरे सांसद ने कहा कि आजकल हाथ मिलाने से बचना चाहिए. इसके बाद सैनिटाइजर निकाल कर कांग्रेसी सांसदों ने अपने हाथ साफ किए.

कांग्रेसी सांसदों ने हाथ मिलाने के बाद जोड़े हाथ

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, विवेक तन्खा और अधीर रंजन चौधरी मध्यप्रदेश में चल रहे राजनीतिक हालातों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए संसद भवन पहुंचे. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश भी संसद भवन में ही मौजूद थे. जैसे ही गुलाम नबी आजाद पहुंचे उन्होंने सभी सांसदों से हाथ मिलाया, लेकिन इसी दौरान ये चर्चा शुरू हो गई कि आजकल हाथ मिलाना ठीक नहीं क्योंकि कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है. जिसके बाद गुलाम नबी आजाद ने अपनी जेब में रखे सैनिटाइजर को निकाला और खुद के हाथ में लगाने के साथ ही बाकी सांसदों को भी दिया. इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि आजकल हाथ मिलाने से अच्छा है नमस्ते किया जाए क्योंकि कोरोना से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है.

आप सांसद सुशील गुप्ता मास्क और सैनिटाइजर के साथ पहुंचे संसद

कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी सांसद सुशील गुप्ता जब संसद भवन पहुंचे तो उनके हाथ में सैनिटाइजर था और मुंह पर मास्क लगा हुआ था. सुशील गुप्ता का कहना था कि संसद में भी बड़ी संख्या में बाहर से लोग आते हैं, लिहाजा जरूरत है सावधानी बरतने की जिससे कि कोरोना के खतरे से बचा जा सके. सुशील गुप्ता का कहना था कि उन्होंने राज्य सभा के चेयरमैन को एक खत भी लिखा है जिसमें मांग की है कि संसद में आने वाले लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही जगह-जगह पर सैनिटाइजर भी रखा होना चाहिए जिससे कि संसद को कोरोना वायरस के हमले से दूर रखा जा सके.

कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सांसदों के तरीके

ऐसी तस्वीरें सिर्फ एक दो सांसदों की नहीं बल्कि ऐसे कई सांसद हैं जो इस तरह से नजर आ रहे हैं, क्योंकि इसके जरिए ना सिर्फ वो खुद का बचाव कर रहे हैं बल्कि साथ ही देश की जनता को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी सुझा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: महिला सांसद ने लोकसभा में मास्क पहनकर पूछा सवाल, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते दिखे सांसद कोरोना वायरस: रेल मंत्रालय ने भी जारी की एडवाइजरी, यात्रियों में जागरुकता फैलाने का आदेश

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget