एक्सप्लोरर

कॉन्स्टेबल का आवेदन, कहा- ‘भैंस का दूध पीकर भर्ती हुआ, उसका ख्याल रखकर अदा करूंगा कर्ज, छुट्टी चाहिए’

एसएएफ के 9वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल कुलदीप तोमर की लीव एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल होने लगा है.

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक कॉन्स्टेबल की छुट्टी के लिए दी गई अजीबो-गरीब एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कॉन्स्टेबल ने अपनी भैंस की सेवा के लिए डिपार्टमेंट से छह दिन की छुट्टी मांगी है. कॉन्स्टेबल ने एप्लीकेशन में लिखा है कि उन्होंने अपनी भैंस का दूध पीकर ही पुलिस भर्ती की तैयार की थी, अब अपना फर्ज अदा करना है. वायरल एप्लीकेशन में ये भी बताया गया है कि पिछले दो महीने से उनकी मां की तबीयत खराब चल रही है.

रीवा जिले में एसएएफ 9 वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप तोमर ने एप्लीकेशन में लिखा, "मेरी मां का स्वास्थ्य विगत दो माह से खराब चल रहा है. मेरे घर में एक भैंस भी है, जिससे मैं बहुत प्यार करता हूं. हाल ही में भैंस ने एक बच्चा दिया है. इस बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है. मैं इसी भैंस का दूध पीकर भर्ती की तैयारी करता था. मेरे जीवन में इस भैंस का बहुत ही अहम स्थान है. इस भैंस के कारण ही आज में पुलिस में हूं."

कॉन्स्टेबल ने आगे लिखा, "मेरे अच्छे और बुरे समय में भैंस ने साथ दिया है. इसलिए अब मेरा फर्ज बनता है कि ऐसे समय में मैं उसकी देखभाल करुं.आपसे निवेदन है कि भैंस के इलाज और उसकी देखभाल के लिए मुझे छह दिन की छुट्टी प्रदान करें."

वहीं, एप्लीकेशन वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कॉन्स्टेबल को फटकार लगाई है. मीडिया ने कॉन्स्टेबल से संपर्क किया तो कॉन्स्टेबल ने इस तरह की एप्लीकेशन लिखने से साफ इनकार कर दिया. कॉन्स्टेबल का कहना है कि ये एप्लीकेशन उन्होंने नहीं लिखी है, किसी और ने उनके नाम से एप्लीकेशन लिखकर भेजी है. फिलहाल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में पहली बार आए करीब 20 हजार मामले, अबतक 16 हजार की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget