एक्सप्लोरर

संसद में पीएम मोदी के संबोधन पर भड़के सांसद दानिश अली, बोले- 'इतना अहंकारी भाषण...'

पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए सदन को संबोधित किया. पीएम के भाषण पर सांसद दानिश अली ने निशाना साधा है.

Danish Ali On PM Modi: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद दानिश अली ने सोमवार (5 फरवरी) को लोकसभा में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीएसपी से निलंबित चल रहे सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी के भाषण को 'अहंकारी' करार दिया.

 दानिश अली ने कहा, ''इतना अहंकारी भाषण प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. बहुत अहंकारी भाषण था. देश की जनता अहंकार तोड़ देती है.''

सांसद ने कहा, ''आप देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में मखौल उड़ाते हैं. आपका तो कोई इतिहास नहीं था. नेहरू जी 9 साल अंग्रेजों की जेल में रहे, आपके पुरखे तो अंग्रेजों से माफी मांगते रहे...''

पीएम मोदी पर बरसे सांसद दानिश अली

दानिश अली ने कहा, ''आपको अपनी पार्टी के अंदर परिवारवाद नहीं दिखता? देश की महिलाओं के साथ मणिपुर में जो हुआ वो उनको दिखाई नहीं दिया. उनके भाषण में मणिपुर पर एक शब्द नहीं आया. आपकी सरकार रेपिस्ट को बार-बार परोल देती है, क्या वो महिला नहीं है जिसका रेप गुरमीत राम रहीम ने किया. आप उसको चुनावी प्रचार करने के लिए 2 महीने का परोल देते हो."

बता दें कि सोमवार (5 फरवरी) को पीएम मोदी ने मौजूदा बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कई मुद्दों में पर लोकसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा.

बीजेपी में परिवारवाद के आरोप पर क्या बोले पीएम मोदी?  

कुछ विपक्षी नेताओं की ओर से बीजेपी में परिवारवाद का सवाल खड़ा किए जाने पर भी पीएम मोदी ने जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा, ''किसी परिवार में अपने बलबूते पर जन समर्थन से एक से अधिक अनेक लोग अगर राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति करते हैं, उसको हमने कभी परिवारवाद नहीं कहा है.''

पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के रुख को लेकर भी निशाना साधा और दावा किया कि उनके तीसरे कार्यकाल में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

यह भी पढ़ें- तीसरे नंबर की अर्थव्‍यवस्‍था: 11 बनाम 5, 2044 पर 30 साल वाला तंज और ब्रह्मांड के सबसे बड़े अर्थशास्त्रियों को मोदी की गारंटी वाली चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget