एक्सप्लोरर

रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों में मातृशक्ति का आचरण डालना जरूरी- मोहन भागवत

गीता प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मातृशक्ति यानी नारी शक्ति के प्रति अपने आचरण को बदलना होगा और इसकी शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी.

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में गीता प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान हैदराबाद की घटना पर चिंता व्यक्त की. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को देखने की निगाह सही होनी चाहिए. इसे अपने घर से ही शुरु करना होगा, क्योंकि मातृशक्ति के आचरण की रक्षा तभी की जा सकती है जब उसको देखने का आचरण सही हो. इसलिए जरूरी है आज से अपने बच्चों के अंदर मातृशक्ति का आचरण डालना होगा, ताकि मातृशक्ति की रक्षा हो सके.

दिल्ली के लाल किला मैदान में रविवार को जिओ गीता संस्था द्वारा गीता प्रेरणा महोत्सव का आयोजन किया गया था. स्वामी ज्ञानानंद की अगुवाई में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए. भागवत हैदराबाद की घटना पर अपनी चिंता प्रकट कर रहे थे. इस दौरान इशारे में मोहन भागवत ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय प्रकट की. भागवत ने कहा, मेरा मानना है कि इंसान के सभी समस्याओं का समाधान भगवत गीता है.

हाल ही में हैदराबाद में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और बाद में उसकी हत्या की घटना को लेकर मंच से कई लोगों ने चिंता व्यक्त की. मुस्लिम धर्मगुरु अहमद इलियासी ने घटना को याद करते हुए मंच से ही श्रद्धांजलि दी. बाद में जब संघ प्रमुख ने बोलना शुरू किया तो उन्होंने कहा "ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मातृशक्ति यानी नारी शक्ति के प्रति अपने आचरण को बदलना होगा और इसकी शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी. हमें अपने बच्चों में आज से और अभी से ऐसे आचरण डालने होंगे कि वह मातृशक्ति को समझ सके."

संघ प्रमुख मोहन भागवत जैसे ही गीता महोत्सव को संबोधित करने के लिए खड़े हुए वहां मौजूद संघ समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए जिसको लेकर मोहन भागवत ने अपनी नाराजगी व्यक्त की. मंच पर अपना उद्बोधन शुरू करते ही संघ प्रमुख ने जयकारा लगाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि कुछ मौके नारेबाजी के लिए नहीं होते आज का मंच भी इसके लिए नहीं है. सीधे तौर पर मोहन भागवत ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों के लिए हिदायत दी जिसके बाद एक भी नारा नहीं लगा.

वहीं साध्वी ऋतंभरा ने हैदराबाद रेप केस पर कहा कि जिस देश में गीता का पाठ होता हो वहां नारी के साथ बलात्कार जैसी घटना शोभा नही देती. यदि अपनी इंद्रियों पर काबू नही रखा तो घर की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई संत महात्मा सांसद विधायक और उद्योगपति शामिल हुए.

ये भी पढ़ें

अब तमंचे पर डिस्को करने वालों की खैर नहीं, हो सकती है दो साल की जेल, आर्म्स एक्ट में होगा बदलाव

तमिलनाडु में भारी बारिश से मचा हाहाकार, दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget