एक्सप्लोरर

अब तमंचे पर डिस्को करने वालों की खैर नहीं, हो सकती है दो साल की जेल, आर्म्स एक्ट में होगा बदलाव

मोदी सरकार ने 1959 के आर्म्स एक्ट में बदलाव के लिए लोकसभा में एक बिल पेश किया है जिसपर सोमवार को चर्चा होने की संभावना है.

नई दिल्ली: शादी समारोह या किसी और खुशी के मौके पर हवाई फायरिंग होना देश में आम बात हो गई है, और इसी फायरिंग से लोगों की मौत की खबरें भी आती रहती हैं. फायरिंग की ऐसी घटनाओं पर केंद्र सरकार लगाम लगाने जा रही है. सरकार ने आर्म्स एक्ट में बदलाव के लिए लोकसभा में बिल पेश किया है.

दरअसल खुशी के मौकों पर की गई फायरिंग से होने वाली मौत पर रोकथाम के लिए मोदी सरकार ने 1959 के आर्म्स एक्ट में बदलाव के लिए लोकसभा में एक बिल पेश किया है जिसपर सोमवार को चर्चा होने की संभावना है. बिल में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सजा का प्रावधान किया गया है. बिल में कहा गया है कि अगर शादी, सार्वजनिक समारोहों या धार्मिक आयोजनों में हथियारों का इस्तेमाल इस तरह से करता है कि वहां मौजूद लोगों की जान और सुरक्षा खतरे में पड़ जाए, तो ऐसी हरकत पर दो साल की सजा या 1 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है. अभी तक ऐसे अपराध के लिए किसी सजा का प्रावधान नहीं है.

तीन की जगह एक हथियार का लाइसेंस लेकिन लाइसेंस पांच साल के लिए वैध

बिल में आर्म्स एक्ट के एक अहम प्रावधान में बदलाव का प्रस्ताव है. बिल में देश में किसी भी नागरिक को केवल 1 बंदूक या पिस्टल का ही लाइसेंस दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. फिलहाल कोई नागरिक 3 बंदूक या पिस्टल का लाइसेंस ले सकता है. बिल में कहा गया है कि जिन लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक का लाइसेंस है उन्हें एक को छोड़कर सभी बंदूक सरकार या मान्यता प्राप्त डीलर को एक साल के भीतर लौटानी पड़ेगी. जो हथियार नहीं लौटाए जाएंगे उनका लाइसेंस एक साल पूरा होने के बाद 90 दिनों के अंदर खत्म हो जाएगा. वैसे बिल में एक सहूलियत ये रखी गई है कि किसी हथियार का लाइसेंस अब तीन साल की जगह पांच साल के लिए वैध होगा. यानि लाइसेंस को तीन की बजाए हर 5 साल पर रिन्यू करवाना होगा.

पुश्तैनी हथियारों पर भी लागू होगा कानून

हालांकि बिल के कुछ प्रावधानों को लेकर विवाद हो सकता है. बिल में लाइसेंस देने के लिए हथियारों की सीमा केवल एक रखी गई है. अहम बात ये है कि ये सीमा उन हथियारों पर भी लागू होगी जो पुश्तैनी हैं. मतलब राज रजवाड़ों के खानदान के लोग भी केवल एक ही हथियार का लाइसेंस रख सकते हैं.

ये भी पढ़ेंं

महाराष्ट्र: पंकजा मुंडे ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया बीजेपी, 12 दिसंबर को ले सकती हैं बड़ा फैसला

महाराष्ट्र: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर लग सकती है ब्रेक, शिवसेना सूत्रों ने कहा- जनता विरोध करेगी तो विचार करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget