एक्सप्लोरर

मोदी सरकार का फ़ैसला: अब घर बैठे पाइए मोबाइल सिम, दुकान से सिम लेने पर भी अब किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं

मोदी सरकार ने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सहूलियत दी है. अब ग्राहक घर बैठे मोबाइल सिम पा सकते हैं. दुकान से सिम लेने पर भी अब किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं होगी.

नई दिल्लीः टेलीकॉम क्षेत्र में मोबाइल कंपनियों को राहत देने के ऐलान के बाद अब मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए भी कई सहूलियतों का ऐलान किया है. संचार मंत्रालय ने आदेश जारी कर नया मोबाइल सिम लेने और प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलवाने के नियमों को बेहद आसान बनाने का ऐलान किया है. संचार मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक़ अगर आप घर बैठे नया मोबाइल सिम लेना चाहते हैं तो अब ये सम्भव हो सकेगा. इसके लिए आपको केवल उस कम्पनी के ऐप या वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरना होगा जिस कम्पनी का सिमकार्ड लेना है.

फॉर्म भरते समय आवेदक को एक वैकल्पिक नम्बर भरना होगा जिसपर ओटीपी भेजकर आवेदक की सत्यता की जांच की जा सकेगी. शर्त ये भी रखी गई है कि आवेदक के बारे में सारी जानकारी मोबाइल कम्पनी केवल डिजिलॉकर या आधार के ज़रिए प्राप्त जानकारी से ही सत्यापित कर सकेगी. कम्पनी द्वारा आधार से जानकारी लेने की स्थिति में आवेदक की सहमति लेना जरूरी होगा. 

जानें क्या करना होगा

आवेदक को अपने फॉर्म पर अपनी खींची गई तस्वीर और एक वीडियो भी अपलोड करना होगा. पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ता को दिए गए पते पर एक निष्क्रिय सिम की आपूर्ति की जाएगी और कुछ तय प्रकियाओं और सत्यापनों को पूरा करके सिम कार्ड सक्रिय किया जा सकेगा. 

एक बड़ी सहूलियत उन उपभोक्ताओं को भी देने का फ़ैसला लिया गया है जो बाज़ार जाकर किसी दुकान या मोबाइल सेवा कम्पनी के शोरूम से नया मोबाइल सिमकार्ड लेते हैं. अब इसके लिए किसी भी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. फ़िलहाल सिम लेने के लिए आधार या कोई अन्य दस्तावेज़ आवेदन के साथ देना पड़ता है.

आधार का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं की सहमति अनिवार्य

अब नए मोबाइल कनेक्शन के लिए आधार से प्राप्त जानकारी के ज़रिए ही उपभोक्ताओं को नया सिम दिया जा सकेगा. आधार से जानकारी लेने के लिए मोबाइल कंपनियों को प्रति लेन देन एक रुपया ख़र्च करना पड़ेगा. इस मामले में भी आधार का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं की सहमति लेना अनिवार्य बनाया गया है. 

इसी तरह मोबाइल प्रीपेड कनेक्शन पोस्टपेड में या पोस्टपेड कनेक्शन प्रीपेड में परिवर्तित करवाना बेहद आसान बना दिया गया है. इसके लिए केवल ओटीपी के ज़रिए सत्यापन कराना होगा.

खाद्यान्न उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर आने का अनुमान, खरीफ प्रोडक्शन रिकॉर्ड 15.05 करोड़ टन रहने की उम्मीद

1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस पर विशेष एयर शो का आयोजन, चंडीगढ़ में राफेल से चिनूक तक दिखाएंगे दमखम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget