एक्सप्लोरर

IL&FS घोटाला: राज ठाकरे से पूछताछ कर रही है ED, MNS के विरोध के बाद दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू

ईडी ऑफिस के आस पास चारों तरफ पुलिस की बैरिकेटिंग की गई है. मनसे के विरोध को देखते हुए मुंबई के हर बड़े चौराहे और प्रमुख सड़कों पर पुलिस मौजूद है. किसी विपरित परिस्थिती के लिए पुलिस तैनात है. हेलमेट, लाठी कवर के साथ सिपाही सड़कों पर मौजूद हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से आज 'कोहिनूर सीटीएनएल-आईएल ऐंड एफएस' मामले में ईडी पूछताछ कर रही है. राज ठाकरे अपने पूरे परिवार के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे थे. हालांकि उनकी पत्नी और बेटे पास के एक होटल में रुके हुए हैं. फिलहाल ईडी के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. यहां धारा 144 लगा दी गई है. कोहिनूर सीटीएनएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएल ऐंड एफएस द्वारा 450 करोड़ रूपये की इक्विटी निवेश और ऋण से जुड़ी कथित अनियमियतताओं की जांच के सिलसिले में ईडी ने राज ठाकरे को नोटिस जारी किया है.

महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने राज ठाकरे का समर्थन किया है. इस बीच मुंबई पुलिस की ओर से ठाणे में अविनाश जाधव समेत मनसे के कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने ईडी के दफ्तर के बाहर धारा 144 लगा दी है. मनसे ने राज ठाकरे की पेशी को बदले की कार्रवाई बताया है.

ईडी ऑफिस के चारों तरफ पुलिस की बैरिकेटिंग

राज ठाकरे की पेश से पहले आज मुंबई पुलिस ने ऐहितिहातन तौर पर मनसे के बड़े पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है. मनसे कार्यकर्ताओ का आरोप है कि रात भर घर के बाहर पुलिस खड़े रही और फोन करती रही. यह मानसिक प्रताड़ना है. बताया जा रहा है कि ईडी ऑफिस के आस पास चारों तरफ पुलिस की बैरिकेटिंग की गई है. मनसे के विरोध को देखते हुए मुंबई के हर बड़े चौराहे और प्रमुख सड़कों पर पुलिस मौजूद है. किसी विपरित परिस्थिती के लिए पुलिस तैनात है. हेलमेट, लाठी कवर के साथ सिपाही सड़कों पर मौजूद हैं.

उन्मेश से 19 अगस्त से पूछताछ कर रही है ईडी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के बेटे उन्मेश जोशी, राज ठाकरे और राज के करीबी सहयोगी और बिल्डर राजन शिरोडकर ने बंद हो गई कोहिनूर मिल की भूमि खरीदने और उसे (भूमि को) विकिसत करने के लिए इस कंपनी की स्थापना की थी. राज कथित तौर पर 2008 में इस कंपनी से बाहर निकल गये थे. उन्मेश से 19 अगस्त से ईडी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ हो रही है.

राज ठाकरे की पेशी से एक दिन पहले बुधवार को उन्हें उनके चचेरे भाई और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का अप्रत्याशित समर्थन मिला. राज को भेजे ईडी के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने कहा कि मुझे पूछताछ से कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें-

INX केस में पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम गिरफ्तार, 2 बजे होगी कोर्ट में पेशी, CBI मांगेगी 14 दिनों की रिमांड

चिदंबरम के बेटे बोले- राजनीतिक बदले की भावना से हुई पिता की गिरफ्तारी, रचा गया मनोरंजक ड्रामा

आज से 3 देशों के दौरे पर PM मोदी, फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद UAE और बहरीन जाएंगे

जानें- चिंदबरम, उनके बेटे, उनके बेटे की पत्नी और रिशतेदारों पर क्या-क्या कानूनी मामले दर्ज हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget