एक्सप्लोरर

'शामी-फाइनल', मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड पर बरपाया कहर तो बोले राजनेता

Mohammed Shami: केंद्रीय मंत्री अश्विवी वैष्णव ने सेमीफाइनल में 7 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर मोहम्मद शमी जमकर तारीफ की है. शमी ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाए हैं.

Ashwini Vaishnaw On Mohammed Shami: न्यूजीलैंड को हराकर भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. मुंबई के वानखेड़े में बुधवार (15 नवंबर) को खेले गए विश्वकप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जहां एक ओर बल्लेबाजी में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जौहर दिखाए तो वहीं मोहम्मद शमी ने गेंद से जलवा बिखेरा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने 57 रन देकर 7 खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा. केंद्रीयमंत्री अश्विवी वैष्णव ने शमी की इस धारदार गेंदबाजी की सरहाना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  "शानदार शामी-फाइनल. शमी के सात विकेटों ने 5.3 करोड़ ऑनलाइन दर्शकों का मनोरंजन किया." इसके साथ मंत्री ने शमी की तस्वीर भी शेयर की है.

अभिषेक बनर्जी ने दी बधाई
वहीं, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने शमी का परफोर्मेंस पर कहा,  "इनक्रेडिबल शमी-फाइनल! शानदार बल्लेबाजी से लेकर शानदार विकेट लेने वाली गेंदबाजी तक यह एक रोमांचक मैच था. भारतीय  क्रिकेट टीम को विश्वकप 2023 के फाइनल में जगह बनाने के लिए बधाई."

विश्वकप में सबसे ज्यादा बार हासिल किए 5 विकेट
गौरतलब है कि शमी ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. शमी विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने विश्व कप में अब तक 4 बार यह कारनामा किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम था, जिन्होंने 3 बार 5 नया उससे ज्यादा विकेट लिए.

इसके अलावा शमी वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने भारतीय बन गए हैं. शमी से पहले किसी भारतीय गेंदबाज ने विश्वकप के मैच में 7 विकेट नहीं लिए. शमी एक विश्वकप में 2 बार 5 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. शमी के अलावा यह कारनामा केवल ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ही कर सके हैं. इसके अलावा शमी ने विश्व कप में सबसे कम मैच में 50 विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम कर लिया है.

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने शमी
इतना ही नहीं शमी ने एक विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने भारतीय भी बन गए हैं. उन्होंने अब तक इस विश्व कप में 23 खिलाड़ियों को आउट किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड जहीर खान के नाम था. जहीर ने 2011 में 22 विकेट लिए थे. वहीं, एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले अब केवल मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्ग्रा ही शमी से आगे हैं.

यह भी पढ़ें- 'बधाई, वेल डन, विराट विजय...', भारत की जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget