एक्सप्लोरर

'समझौता नहीं कर सकती', इस्तीफे के बाद TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती की पहली प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

मिमी चक्रवर्ती ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने ऐलान किया था. मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि वे अपनी मानसिक स्थिति के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती.

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने गुरुवार (15 फरवरी) को इस्तीफा दे दिया. अब इस्तीफे के बाद मिमी चक्रवर्ती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि वे अपनी मानसिक स्थिति के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती. जहां वह खुश नहीं हैं, वहां कोई समझौता नहीं करेंगी. 

मिमी चक्रवर्ती ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने ऐलान किया था. मिमी चक्रवर्ती जादवपुर से सांसद हैं. मिमी चक्रवर्ती ने स्थायी रूप से राजनीति से दूर जाने और इसकी बजाय अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान केंद्रित करने की भी इच्छा व्यक्त की. मिमी चक्रवर्ती ने ममता से मुलाकात कर पार्टी के स्थानीय नेतृत्व द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर शिकायत की. मिमी ने मुख्यमंत्री ममता से यह भी कहा कि उनका आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. 

ममता से मुलाकात के बाद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है और एक बार जब वह इसे स्वीकार कर लेंगी, तो मैं दिल्ली जाकर लोकसभा अध्यक्ष को इसे सौंप दूंगी. हाल ही में मिमी ने दो संसदीय स्थायी समितियों से इस्तीफा दे दिया था, जिसमें वह तृणमूल कांग्रेस की प्रतिनिधि थीं. उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के भीतर विभिन्न संगठनात्मक पदों से भी इस्तीफा दे दिया था.

मिमी ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से अब महसूस करती हूं कि राजनीति मेरे लिए उपयुक्त क्षेत्र नहीं है. राजनीति में प्रवेश करने के बाद अक्सर लोगों को आपको गाली देने का लाइसेंस मिल जाता है. अगर मैंने कुछ भी गलत किया होता तो मेरा नाम सुर्खियों में होता. मैंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. मैं राजनेता नहीं हूं. मैं राजनेता नहीं बनना चाहती. मैं सिर्फ एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में लोगों के लिए काम करना चाहती थी. मैंने कभी भी विपक्षी खेमे के लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि वह 2022 में सांसद पद से इस्तीफा देना चाहती हैं. हालांकि तब मुख्यमंत्री ने मुझे ऐसा करने से रोका था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget