एक्सप्लोरर

मेहुल चोकसी का सीबीआई को जवाब, अभी भारत लौटना असंभव

सीबीआई ने इस जांच के सिलसिले में चोकसी से हाजिर होने को कहा था. इस पर ईमेल से भेजे अपने विस्तृत जवाब में चोकसी ने कहा है कि भारतीय अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट निलंबित कर दिया है.

नई दिल्ली: गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक मेहुल चोकसी ने अपनी खराब सेहत और पासपोर्ट निलंबन का हवाला देते हुए कहा है कि उसके लिए अभी भारत लौटना और जांच में शामिल होना असंभव है. पीएनबी में 12000 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी मामले में चोकसी और उसकी कंपनियां भी जांच के दायरे में हैं.

केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने इस जांच के सिलसिले में चोकसी से हाजिर होने को कहा था. इस पर ईमेल से भेजे अपने विस्तृत जवाब में चोकसी ने कहा है कि भारतीय अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उसका इलाज भी चल रहा है इसलिए वह यात्रा नहीं कर सकता.

सात पन्नों के इस पत्र में चोकसी ने कहा है कि वह इस मामले में अपनी हाजिरी को लेकर कोई नियम शर्त तय नहीं कर रहे लेकिन चूंकि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया है इसलिए मेरे लिए वापस भारत लौटना असंभव है. चोकसी के अनुसार पासपोर्ट कार्यालय ने उसे भारत के लिए सुरक्षात्मक खतरा बताते हुए उसका पासपोर्ट निलंबित करने की सूचना दी लेकिन यह नहीं बताया कि वह कैसे देश के लिए खतरा है.

इसके साथ ही चोकसी ने अपनी दिल से जुड़ी बीमारी का भी हवाला दिया है. उसके अनुसार इसका इलाज चल रहा है और उसे कम से कम चार से छह महीने तक यात्रा की अनुमति नहीं है. चोकसी का कहना है कि उन्हें उन व्यक्तियों और इकाइयों से धमकी मिल रही है जिनके साथ उनके कारोबारी रिश्ते रहे हैं. उसकी संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया है जिसके चलते उसके अपने ही कर्मचारी, ग्राहक और कर्जदार उसके प्रति नाराजगी रख रहे हैं.

चोकसी ने कहा, ‘ मैं अपने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती को लेकर चिंतित हूं. अगर मैं गिरफ्तार होता हूं तो मुझे उचित इलाज नहीं मिलेगा और केवल सरकारी अस्पताल की सेवाएं लेनी होंगी. मुझे प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की इजाजत भी नहीं होगी.’ उसने इस मुद्दे के राजनीतिकरण पर भी चिंता जताई है. उसका कहना है कि मीडिया जिस तरह से पीछे पड़ा है वह उसके मूल अधिकारों के लिए गंभीर खतरा है.

गौरतलब है कि पीएनबी में12,700 करोड़ रुपये के इस धोखाधड़ी मामले में अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा चोकसी सहित दूसरे लोगों के खिलाफ सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget