एक्सप्लोरर

Corona Virus: कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर हुई अहम बैठक, जानें पूरी डिटेल

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर अहम बैठक हुई. बैठक में वैक्सीनेशन को तेज गति और सुचारू तरीके से चलाने के लिए सलाह दी गई.

नई दिल्ली. देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है. टीकाकरण कार्यक्रम के अगले चरण की स्थिति और तेजी की समीक्षा के लिए मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, एम्पोवेरेड ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन के चेयरमैन आर एस शर्मा ने राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की.

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से वैक्सीनेशन को तेज गति और सुचारू तरीके से चलाने के लिए कुछ सलाह और निर्देश दिए गए.

- आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन योजना, केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना और राज्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत एम्पेनलेड सभी निजी अस्पतालों की 100 फीसदी क्षमता का उपयोग करने के लिए उन्हें प्रभावी टीकाकरण केंद्र के रूप में प्रभावी रूप से कार्य करने में सक्षम बनाना है. साथ ही इन निजी अस्पतालों के साथ लगातार सहयोग करना है, ताकि वैक्सीनेशन सही तरीके से और ज्यादा से ज्यादा हो सके.

- वो अस्पताल जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार और आयुष्मान भारत योजना में एम्पेनलेड नहीं है. इसके बावजूद उन्हें कोविड वैक्सीन सेंटर बनाने की इजाजत दी जा सकती है. इसके लिए उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, टीकाकरण के अवलोकन के लिए पर्याप्त स्थान, पर्याप्त कोल्ड चेन की व्यवस्था और AEFI के प्रबंधन के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो. राज्य/संघ शासित प्रदेश इन निजी अस्पतालों को कोविड वैक्सीन सेंटर के रूप में उपयोग करने के लिए लगातार प्रयास कर सकते हैं.

- सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को टीके का पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित करें, ताकि वे वैक्सीन सेंटर के रूप में कार्य करने में सक्षम हो सकें.

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दोहराया गया कि कोविड टीकों की कोई कमी नहीं है, इसलिए वैक्सीन सेंटर को पर्याप्त खुराक आवंटित की जानी चाहिए. राज्य/ संघ शासित प्रदेश और जिला स्तरों पर कोविड टीकों के बफर स्टॉक का भंडारण या संरक्षण नहीं करना चाहिए. केंद्र सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यक वैक्सीन खुराक प्रदान करेगा.

- सभी निजी टीकाकरण केंद्रों में बैठने, पानी, उचित सैनिटाइजेशन की सुविधाओं के साथ प्रभावी भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल होने चाहिए.

- निजी अस्पतालों के परामर्श से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण स्लॉट 15 दिनों से एक महीने के लिए खोलने चाहिए और इसे अपने वैक्सीन टाइम टेबल के हिस्से के रूप में घोषित करना चाहिए.

बता दें कि एक मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और 45 साल से ज्यादा उम्र के वे लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है उनका वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है. 60 साल से ज्यादा उम्र के अब तक 4,34,981 लाभर्थियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. वहीं 45 साल से ज्यादा उम्र के 60,020 लोगों को टीका लग चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 1,54,61,864 डोज दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:

नुसरत जहां का सीएम योगी पर निशाना, हाथरस की घटना पर कहा- क्या बंगाल चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है?

आपातकाल पर राहुल गांधी बोले- हां वो गलती थी, आज किया जा रहा है संस्थागत ढांचे पर कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget