एक्सप्लोरर

MCD Results 2022: एमसीडी चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM का हुआ ऐसा हाल, कभी सपने भी नहीं सोचा होगा, ये रहे आंकड़े

Delhi MCD Results: दिल्ली के नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी का राज होगा. वहीं कुछ पार्टियां ऐसी भी रहीं जिनकी हालत एकदम पतली रही. उनमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी है.

Delhi MCD Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इस बार एमसीडी पर आम आदमी पार्टी का राज होगा. पिछले 15 सालों से सत्ता संभाले बैठी बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है. हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो उसके हिसाब से बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी है और एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में रहेगी. देखा जाए तो विधानसभा और एमसीडी की स्थित काफी अलग रहने वाली है.

तो वहीं, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस बार के एमसीडी चुनाव में कई सीटों पर अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि एआईएमआईएम से उम्मीदवार उतारे थे. उम्मीदवार तो जीतने के लिए उतारे थे लेकिन उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले और पार्टी का रिजल्ट फिसड्डी साबित हुआ. दिल्ली के मतदाताओं ने उन्हें जोर का झटका धीरे से दिया है और सिर्फ 0.62 प्रतिशत वोट शेयर पर समेट दिया है, जबकि ओवैसी ने दिल्ली में जोरदार चुनाव प्रचार और कई रैलियां भी की थीं.

नोटा से भी कम वोट ओवैसी की पार्टी को

ओवैसी की पार्टी से ज्यादा दिल्ली के वोटरों ने नोटा पर यकीन किया है. दिल्ली की जनता ने नोटा को 0.78 प्रतिशत वोट शेयर पर समेट दिया. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ओवैसी की पार्टी का ही ये हाल रहा है. इससे भी बुरा हाल तो अखिलेश के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी का रहा, जिसे सिर्फ 0.01 प्रतिशत वोट मिला. इसी तरह से राष्ट्रीय लोकदल को 0.09 प्रतिशत और सीपीएम को 0.02 प्रतिशत, सीपीआई को 0.01 प्रतिशत और एनसीपी को 0.20 प्रतिशत वोट शेयर से संतोष करना पड़ा है.

आप और बीजेपी का वोट शेयरिंग

अगर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के वोट शेयर की बात करें तो एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को 42.05 प्रतिशत वोट मिला है. तो वहीं बीजेपी को 39.09 प्रतिशत वोट मिला. गौर करने वाली बात ये है कि इस बार के चुनाव में साल 2017 में हुए चुनाव के मुकाबले करीब-करीब 3 प्रतिशत कम वोटिंग हुई और करीब 50 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

वहीं, कांग्रेस के वोट शेयर को देखें तो वो हाशिए पर खड़ी नजर आती है. कांग्रेस को सिर्फ 11.68 प्रतिशत पाकर अपने आप को दयनीय स्थिति में पाया है. कांग्रेस के बाद निर्दलीय लोगों के लिए वोट पड़ा है जो 3.46 प्रतिशत रहा है.

ये भी पढ़ें: MCD Results 2022: CAA विरोधी आंदोलन के गढ़ रहे शाहीन बाग और जाकिर नगर में कौन जीता? जानें फाइनल रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Exam Cancelled: नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की...
नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की...
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 9 सालों में 25 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द! 2017 में गठन के बाद क्यों और कैसे नाकाम हो रहा NTA?
9 सालों में 25 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द! 2017 में गठन के बाद क्यों और कैसे नाकाम हो रहा NTA?
Himanta Biswa Sarma Oath: केंद्र में मंत्री, BJP के कद्दावर नेता... कौन हैं असम के कैबिनेट मंत्री बनने वाले रामेश्वर तेली, जानें
केंद्र में मंत्री, BJP के कद्दावर नेता... कौन हैं असम के कैबिनेट मंत्री बनने वाले रामेश्वर तेली, जानें
Assam New Cabinet: असम के कैबिनेट मंत्री बने रामेश्वर तेली, पीएम मोदी से लेकर CM हिमंत तक... सबको कहा थैंक्यू
असम के कैबिनेट मंत्री बने रामेश्वर तेली, पीएम मोदी से लेकर CM हिमंत तक... सबको कहा थैंक्यू

वीडियोज

Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi Appeal | Himanta Biswa Oath Ceremony | Assam CM | Kerala
Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET UG 2026 Cancelled: नीट परीक्षा हुई रद्द तो भड़की TMC, कहा- 'निकम्मी सरकार में...'
NEET UG 2026 Cancelled: नीट परीक्षा हुई रद्द तो भड़की TMC, कहा- 'निकम्मी सरकार में...'
तमिलनाडु में मंदिर-स्कूल के पास बनीं शराब की दुकानों पर एक्शन, CM विजय के समर्थन में आई AIMIM
तमिलनाडु में मंदिर-स्कूल के पास बनीं शराब की दुकानों पर एक्शन, CM विजय के समर्थन में आई AIMIM
Himanta Biswa Sarma Oath: केंद्र में मंत्री, BJP के कद्दावर नेता... कौन हैं असम के कैबिनेट मंत्री बनने वाले रामेश्वर तेली, जानें
केंद्र में मंत्री, BJP के कद्दावर नेता... कौन हैं असम के कैबिनेट मंत्री बनने वाले रामेश्वर तेली, जानें
GT vs SRH Pitch Report: आज कैसी पिच पर खेला जाएगा गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट
आज कैसी पिच पर खेला जाएगा GT vs SRH मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! बांग्लादेश में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! ढाका में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 9 सालों में 25 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द! 2017 में गठन के बाद क्यों और कैसे नाकाम हो रहा NTA?
9 सालों में 25 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द! 2017 में गठन के बाद क्यों और कैसे नाकाम हो रहा NTA?
AC हो गया पुराना! अब बिना बिजली घर को बर्फ जैसा ठंडा रखेगा Nescod Technology, जानिए कैसे करेगा काम
AC हो गया पुराना! अब बिना बिजली घर को बर्फ जैसा ठंडा रखेगा Nescod Technology, जानिए कैसे करेगा काम
Embed widget