एक्सप्लोरर

बीजेपी ने केजरीवाल पर फोड़ा ‘स्टिंग बम’, Video पर भड़के आप नेता, बोले- ठोकेंगे मानहानि का दावा

MCD Election: आप नेता मुकेश गोयल ने कहा, बीजेपी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है. बीजेपी नगर निगम चुनाव बुरी तरह से हार रही है.

Mukesh Goyal Slams BJP: भारतीय जनता पार्टी ने आज (18 नवंबर) आम आदमी पार्टी (AAP) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उसके नेता मुकेश गोयल (Mukesh Goyal) का स्टिंग वीडियो जारी किया. बीजेपी (BJP) ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह पार्टी ‘ठगों को ठगने’ की क्षमता रखती है. एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के टिकट बंटवारे में मुकेश गोयल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है. 

आप नेता मुकेश गोयल ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बीजेपी के इन आरोपों को फर्जी बताया. मुकेश गोयल ने पलटवार करते हुए कहा, 'जारी किया गया वीडियो पुराना है, तब मैं आम आदमी पार्टी का सदस्य नहीं था.' मुकेश गोयल ने वीडियो को फर्जी बताते हुए बीजेपी पर मानहानि का मुकदमा ठोंकने की बात भी कही. 

बीजेपी पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

मुकेश गोयल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है. बीजेपी नगर निगम चुनाव बुरी तरह से हार रही है. इसलिए वो हार के डर से हमारे नेताओं की छवि खराब करने में लगी हुई है. बीजेपी जिस रिकॉर्डिंग के बात कर कर रही है वो बिल्कुल फेक है. ये सवाल पूछे जाने पर कि जिस स्टिंग ऑपरेशन वीडियो के बारे में बात की जा रही है उसमें आप ही हैं. उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो में नहीं हैं. उन्होंने बीजेपी पर वीडियो को एडिट कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगया.

हार के डर से बीजेपी में बौखलाहट

आप नेता मुकेश गोयल ने कहा, 'बीजेपी ने 15 साल तक एमसीडी में भ्रष्टाचार किया है. इसलिए वो हमारे नेताओं के खिलाफ इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.' ये पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से अपना उम्मीदवार बनाया है, इसके जवाब में मुकेश गोयल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है और वो पिछले 25 सालों से निगम पार्षद हैं.

गोयल ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि अगर वो इस प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल होते तो कोई पार्टी उन्हें छठी बार अपना उम्मीदवार नहीं बनाती. बीजेपी को पता है कि मुकेश गोयल छठी बार आप की टिकट पर जीत हासिल करने वाला है, इसलिए बीजेपी उनकी छवि खराब करन की कोशिश कर रही है. 

वीडियो से कोई ताल्लुक नहीं

मुकेश गोयल ने बीजेपी के खिलाफ मानहानि का दावा करने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि जिस समय का ये वीडियो बताया जा रहा है उस समय वो आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं थे. वीडियो को मकसद केवल उनकी छवि खराब करना है. वीडियो में नीली शर्ट पहने दिखाई देने वाले शख्स को वो नहीं जानते हैं. उन्होंने कहा कि जहां का वीडियो बताया जा रहा है, वो उस दफ्तर को एक साल पहले ही छोड़ चुके हैं. 

इसे भी पढ़ेंः-

MCD Election 2022:एमसीडी चुनाव के लिए 'आप' का महाअभियान शुरू, केजरीवाल की '10 गारंटी' के सहारे जीत की गारंटी में उम्मीदवार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget