एक्सप्लोरर

Delhi: मनीष सिसोदिया ने की विश्वविद्यालयों की रिसर्च परियोजनाओं की समीक्षा, कहा- समाज को इनोवेटिव रिसर्च की जरूरत

Delhi: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य के विश्वविद्यालयों की रिसर्च परियोजनाओं की समीक्षा की है. इस दौरान उन्होंने इनोवेटिव रिसर्च कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है.

Delhi News: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को राज्य के विश्वविद्यालयों की रिसर्च परियोजनाओं की समीक्षा की और उन्हें इनोवेटिव रिसर्च कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. दिल्ली में राज्य विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे रिसर्च कार्यों के बारे में बोलते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, "वर्षों से राज्य विश्वविद्यालयों ने संस्थानों के रूप में अधिक से अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन अब उन्हें उन रिसर्च परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है जो विश्व के विश्वविद्यालयों के लिए मील का पत्थर स्थापित कर सकें. तेजी से बदलती इस दुनिया में उन्हें ऐसे रिसर्च पर ध्यान देने की जरूरत है जो समाज की समस्याओं का तत्काल समाधान दे सके."

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से बात करते हुए कहा कि राज्य के विश्वविद्यालय राज्य सरकार की एक विस्तारित शाखा के रूप में काम कर रहे हैं, अध्ययन कर रहे हैं और समय-समय पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. इससे सरकार को कई जन-केंद्रित निर्णय लेने में मदद मिली है. लेकिन अब उन्हें दुनिया भर की बड़ी समस्याओं के बारे में सोचने और उन पर इनोवेटिव रिसर्च करने की जरूरत है.

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि विश्वविद्यालयों को ऐसे उत्पादों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो विदेशी उत्पादों पर निर्भरता को कम कर सके. इस समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपने रिसर्च कार्य प्रस्तुत किए और उपमुख्यमंत्री को उनके अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बारे में जानकारी दी.

सोशल रोबोट्स

आईआईआईटी दिल्ली ऐसे रोबोट विकसित कर रहा है जिनमें भावनात्मक क्वोशन्ट होगा. इसका उद्देश्य अनुकूल और भावनात्मक इंटरैक्टिव क्षमताओं के साथ मशीनों को सशक्त बनाना है. ये सोशल रोबोट उन बच्चों की भावनात्मक मांगों के अनुसार प्रतिक्रिया करते हैं जिन्हें इसे सहायता के लिए सौंपा गया है. ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के साथ इसका परीक्षण किया गया है और इसके प्रभावी परिणाम सामने आए हैं.

इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े सामान का भारतीयकरण

आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग बढ़ना तय है, लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े सामान के लिए चीन या अन्य देशों पर उद्योग की निर्भरता भारत में एक प्रमुख चिंता का विषय है. ऐसे में डी.टी.यू. इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े सभी सामान जैसे बैटरी, पावर सिस्टम जैसी चीजों का एक भारतीय संस्करण विकसित कर रहा है.

बंजर जमीन से वेटलैन्ड तक

अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने कुछ साल पहले गोपालपुर गांव के धीरपुर इलाके में बंजर भूमि, जिसे पहले सभाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था. अब अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने इसे एक हरे भरे वेटलैन्ड के रूप में विकसित किया है. इस नव विकसित वेट्लैन्ड में अब 90 से अधिक पेड़ों की प्रजातियां और प्रवासी पक्षियों की 108 से अधिक प्रजातियां रहती हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Poonch Fire: जंगल में लगी आग के कारण पुंछ में LoC के पास कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट

 

Ganesh Ghoghra Resign: राजस्थान में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget