एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: अब ED ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, दूसरे दिन तिहाड़ में हुई पूछताछ

Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया से ईडी ने करीब 8 घंटे पूछताछ की है. शुक्रवार को सीबीआई मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की जमानत पर सुनवाई भी होनी है.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को ईडी ने गिरफ्तार किया है. ईडी (ED) ने गुरुवार (9 मार्च) को दूसरी बार दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की. जेल अधिकारियों ने कहा कि मनीष सिसोदिया की औपचारिक गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम तिहाड़ जेल परिसर से रवाना हो गई है. मनीष सिसोदिया जेल में ही रहेंगे. 

सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत पर शुक्रवार (10 मार्च) को सुनवाई भी होनी है. सूत्रों की मानें तो सीबीआई अदालत में जमानत का विरोध करेगी. अगर सिसोदिया को सीबीआई वाले मामले में जमानत मिल भी जाती है तो भी उनकी मुश्किलें कम नहीं होंगी क्योंकि ईडी अदालत में सिसोदिया की रिमांड की मांग करेगी. अगर ईडी को सिसोदिया की रिमांड मिल गई तो वो ईडी की कस्टडी में होंगे. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को बीती 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. दिल्ली की अदालत ने सोमवार को उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. 

सिसोदिया से जेल में दो बार हुई पूछताछ

ईडी ने इससे पहले मंगलवार को भी जेल में सिसोदिया से सवाल-जवाब किए थे. ईडी के अधिकारी धन शोधन रोकथाम कानून के तहत सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए जेल पहुंचे थे. ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति ली थी. अगर जांच अधिकारी को यह मानने की वजहें मिलती हैं कि व्यक्ति धन शोधन के अपराध का दोषी है तो ईडी पीएमएलए की धारा 19 लगा सकती है जिसके तहत उसे मामले में शामिल या आरोपी लोगों को गिरफ्तार करने की अनुमति मिल जाती है. 

आप ने लगाए गंभीर आरोप

इसी बीच आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और आरोप लगाया कि उन्हें अन्य अपराधियों के साथ रखा जा रहा है. हालांकि, जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया है. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सिसोदिया को जेल में विपश्यना प्रकोष्ठ में रखने से इनकार कर दिया गया है. 

जेल प्रशासन ने आरोप किए खारिज

उन्होंने कहा था कि मनीष सिसोदियों को विपश्यना प्रकोष्ठ में रखने के लिए अदालत ने मंजूरी दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेल संख्या एक में अपराधियों के साथ रखा जा रहा है. केंद्र को इसका जवाब देना चाहिए. इन आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज करते हुए दिल्ली कारावास अधिकारियों ने कहा कि मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की केंद्रीय जेल संख्या 1 के एक वार्ड में रखा गया है जहां कम से कम कैदी हैं और कोई खूंखार अपराधी नहीं है.

ये भी पढ़ें- 

Women's Reservation Bill: 'महिला आरक्षण बिल', कल जंतर-मंतर पर धरना देंगी BRS की के कविता, 11 मार्च को ईडी करेगी पूछताछ

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget