एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट का एक्शन...गुस्से में पीएम मोदी, मणिपुर के वीडियो मामले से जुड़ी हर बड़ी बात

Manipur Viral Video: मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को बिना कपड़ों के परेड कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना को लेकर पूरे देश में गुस्से की लहर है.

Manipur Viral Video: हिंसा की आग में बीते 78 दिनों से झुलस रहे मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सामने आया तो देखने वालों की रूह कांप गई. दो महिलाओं को भीड़ ने बिना कपड़ों के परेड कराई. आरोप है कि इन महिलाओं के साथ दरिंदगी भी की गई. वायरल वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बयान दिया और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है. आइए जानते हैं इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं को नग्न करके परेड कराए जाने के मामले में मणिपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो महिलाओं के साथ क्रूरता के हालिया वायरल वीडियो पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की है. 

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वह महिलाओं को नग्न घुमाए जाने के वीडियो से वास्तव में परेशान हैं. उन्होंने कहा, ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. सरकार को कार्रवाई का आदेश देते हुए सीजेआई ने कहा, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे. चीफ जस्टिस ने कहा, हिंसाग्रस्त क्षेत्र में महिलाओं को सामान की तरह इस्तेमाल किया गया. हमें बताया जाए कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हुई?

क्रोध-पीड़ा से भरा हृदय- पीएम मोदी

मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरा हृदय क्रोध और पीड़ा से भरा हुआ है. मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है. 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है. पीएम मोदी ने आगे कहा, मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे माफ नहीं किया जा सकता है.

राज्य सरकार मौत की सजा पर कर रही विचार

घटना पर जारी हंगामे के बीच राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, "मेरी संवेदनाएं उन दो महिलाओं के प्रति हैं जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया. जैसा कल सामने आए वीडियो में दिखाया गया है. वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की." उन्होंने आगे कहा, फिलहाल मामले की जांच चल रही है और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए. हमारे समाज में ऐसे घिनौने कृत्यों के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है.

वीडियो शेयर करने पर रोक

केंद्र सरकार ने गुरुवार (20 जुलाई) को बड़ा कदम उठाते हुए मणिपुर में महिलाओं पर बर्बरता के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर रोक लगा दी है. केंद्र सरकार की ओर से ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी करते हुए मणिपुरी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर करने से रोकने को कहा है. 

संसद में हंगामा

मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में मणिपुर में हिंसा और महिलाओं का मुद्दा गूंजा. राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हुआ. विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने और माफी की मांग की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मणिपुर में मानवता मर गई है. हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विपक्ष ने मणिपुर हिंसा पर सदन में चर्चा की मांग की है, जिसे सरकार ने स्वीकार किया है.

यह भी पढ़ें

Manipur Viral Video: 'हृदय क्रोध-पीड़ा से भरा, बख्शे नहीं जाएंगे गुनहगार', मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने पर छलका PM मोदी का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget