एक्सप्लोरर

Manipur Violence: क्या है 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन फोर्स'? जिसे हिंसा रोकने के लिए लागू कर सकती है मणिपुर सरकार

Manipur Violence Updates: मणिपुर में हिंसा की वजह से अब तक 170 से ज्यादा लोगों की जान गई है. हिंसा रोकने के लिए सरकार एक नई व्यवस्था लेकर आ सकती है.

Manipur Violence News: मणिपुर सरकार हिंसा को काबू में करने के लिए 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन फोर्स' वाली व्यवस्था को अपना सकती है. इसके पीछे की वजह ये है कि राज्य सरकार चाहती है कि सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय बन पाए. मणिपुर में 3 मई से ही हिंसा जारी है, जिसकी वजह से अभी तक 170 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है. पूर्वोत्तर के इस राज्य में रुक-रुककर हिंसा की घटनाएं सामने आती जा रही हैं, जिसकी वजह से सरकार भी चिंतित है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार की इस 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन फोर्स' व्यवस्था के तहत एक पैरामिलिट्री फोर्स का काम एक जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना होगा. उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का मकसद जवाबदेही तय करना और फोर्सेज के बीच टकराव होने की संभावना को कम करना है. अभी मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की भी मदद ली जा रही है. 

जल्द जारी हो सकता है 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन फोर्स' का आदेश

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक एकीकृत कमांड 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन फोर्स' व्यवस्था के लिए राज्यभर में सुरक्षाकर्मियों की फेरबदल का आदेश दे सकता है. अधिकारी ने कहा कि एक जिले में एक फोर्स होने से न सिर्फ समन्वय बन पाएगा, बल्कि जवाबदेही भी तय होगी. किसी जिले में तैनात फोर्स ही वहां होने वाले चीजों की जिम्मेदार होगी. वहीं, सीआरपीएफ के पास ज्यादा जवान हैं, तो उसे ही एक से ज्यादा जिलों में तैनात किया जाएगा. 

मणिपुर की सुरक्षा कौन कर रहा? 

वर्तमान में मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए अलग-अलग पैरामिलिट्री फोर्स की 200 से ज्यादा कंपनियां तैनात हैं. यहां पर मैतई और कुकी जनजातियों के बीच हुई हिंसा की वजह से अब तक कम से कम 175 लोगों की मौत हुई है. देश की पांच पैरामिलिट्री फोर्स (CRPF, BSF, ITBP, SSB, CISF) असम राइफल्स और सेना मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर इस पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और शांति स्थापित करने का काम कर रही हैं. 

अधिकारियों ने बताया कि फोर्सेज की तैनाती हर जिले में मौजूद फोर्सेज के ऑफिस या कैंप के आधार पर की जा सकती है. मणिपुर में 16 प्रशासनिक जिले हैं. हिंसा की शुरुआत होने से पहले से ही राज्य में सीआरपीएफ और सेना की कुछ कंपनियां तैनात थीं. पैरामिलिट्री फोर्सेज में सीआरपीएफ के सबसे ज्यादा जवान मणिपुर में तैनात हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले पर मणिपुर के किसी भी सरकारी अधिकारी ने टिप्पणी नहीं की है. 

यह भी पढ़ें: भारी प्रदर्शनों के बीच इंफाल में कर्फ्यू, भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग, AFSPA बढ़ाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
अभिजीत दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट मामले पर राहत
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट मामले पर राहत
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget