एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पूछे ये सवाल

Congress On PM Modi: मणिपुर में अभी भी छिटपुट हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच कांग्रेस ने इस मसले को लेकर पीएम मोदी से सवाल पूछा है.

Manipur Violence Update: मणिपुर में हिंसा की घटनाओें को लेकर कांग्रेस ने बुधवार (7 जून) को पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा. कांग्रेस (Congress) ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं और वह राज्य का दौरा कर समुदायों के बीच सुलह की अपील क्यों नहीं करते. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने पूछा कि प्रधानमंत्री सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर भेजने की पहल क्यों नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि ऐसा लगता है कि सात सप्ताह पहले मणिपुर में जो भयावह त्रासदी शुरू हुई थी वो खत्म नहीं हुई है. गृह मंत्री ने एक महीने की देरी से राज्य का दौरा किया और इस कृपा के लिए राष्ट्र को उनका आभारी होना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री अब भी चुप क्यों हैं. 

कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मणिपुर का दौरा कर सुलह की अपील क्यों नहीं करते. वह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर जाने के लिए प्रोत्साहित क्यों नहीं करते. इस बीच बुधवार को सुरक्षा बलों ने मणिपुर में छीने गए हथियारों और गोला-बारूद को बरामद करने के लिए संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है. स्थानीय लोगों से ऐसे हथियारों को शांति और सद्भाव के लिए सुरक्षा बलों को सौंपने का आग्रह किया जा रहा है. 

मणिपुर में 3 मई से जारी है हिंसा

मणिपुर को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्राथमिकता शांति स्थापित करना है और फिर हम समुदायों की मांगों को सुनेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे. गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई थीं.

हिंसा में अब तक 100 लोगों की मौत

इस हिंसा में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है. 3 मई के बाद से राज्य में लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीते रविवार को ही पश्चिम इंफाल जिले में भीड़ ने एक एम्बुलेंस को रास्ते में रोककर उसमें आग लगा दी थी. जिससे उसमें सवार आठ वर्षीय बच्चे, उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: 'आपने पुलवामा देखा था न', ओडिशा रेल एक्सीडेंट का जिक्र करते हुए बोलीं सीएम ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget