एक्सप्लोरर

क्या नीतीश कुमार बनेंगे इंडिया अलायंस के संयोजक? खरगे बोले- 'यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा...'

INDIA Alliance: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आश्वासन दिया कि अगले 10-15 दिनों में इंडिया गठबंधन के संयोजक का नाम तय कर लिया जाएगा. जल्द सीट सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होने वाली है.

Mallikarjun Kharge on INDIA Coordinator: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं. विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में जल्द ही सभी राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर बात होने वाली है. इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन के संयोजक को लेकर बयान दिया.

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

खरगे से पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन के संयोजक पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम विचार किया जा रहा है? इसके जवाब उन्होंने कहा, "यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा है. चिंता मत कीजिए अगले 10-15 दिनों में जब हम बैठक करेंगे तो इस पर निर्णय लिया जाएगा."

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने साल 2020 में एनडीए के साथ मिलकर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था. इसके बाद नीतीश कुमार ने एनडीए को छोड़ दिया और महागठबंधन में शामिल होकर बिहार में नई सरकार बनाई थी, जिसमें कांग्रेस, आरजेडी और तीनों वामपंथी दल शामिल थे. इसके बाद बिहार के सीएम ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एक साथ आने का आह्वान भी किया था.

जेडीयू कर रही पीएम कैंडिडेट बनाने की मांग

हाल ही में नीतीश कुमार ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बीद पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने जोर देकर कहा था, बिहार के मुख्यमंत्री भारत के वैचारिक संयोजक और वैचारिक प्रधानमंत्री हैं, जो समान रूप से अपने सहयोगियों और विरोधियों का ध्यान आकर्षित करते हैं. 

बिहार सरकार के दो मंत्रियों मदन सहनी और रत्नेश सादा ने बाद में कहा कि नीतीश कुमार के सिर्फ इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने के नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के योग्य हैं. मदन सहनी ने कहा था, "हमारे नेता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें गठबंधन में अपने लिए कोई आकर्षक पद की इच्छा नहीं चाहिए, लेकिन संयोजक बनाने की बात हो रही हो तो मैं कहना चाहता हूं कि क्यों न उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाए."

सरकार के एक अन्य मंत्री रत्नेश सादा ने कहा था, "नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने बिहार और अन्य जगहों पर सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों का साथ दिया. अगर उन्हें प्रधानमंत्री का कैंडिडेट नहीं बनाया गया तो केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बन जाएगी."

ये भी पढ़ें: Congress Screening Committee: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई पांच स्क्रीनिंग कमेटी, ये नेता तय करेंगे कौन उतरेगा चुनावी दंगल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget