एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा को ममता बनर्जी ने दी नई जिम्मेदारी, TMC सांसद ने कहा- थैंक्यू

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सांसद महुआ मोइत्रा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को थैंक्यू कहा है.

Mahua Moitra News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा को सोमवार (13 नवंबर) को अहम जिम्मेदारी दी. टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने मोइत्रा को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर (नदिया उत्तर) का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. 

कृष्णानगर सीट से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को टीएमसी ने ऐसे समय में ये जिम्मेदारी दी है, जब वो लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों से घिरी हुई हैं. पिछले दिनों ही लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश की थी.

एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दी है. इसके बाद महुआ ने कहा था कि वो अगले लोकसभा चुनाव में और अधिक वोटों से जीतकर आएंगी.

क्या बोलीं महुआ मोइत्रा?

मोइत्रा ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने लेकर ममता बनर्जी का धन्यवाद किया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''मुझे कृष्णानगर जिले का प्रेसिडेंट नियुक्त करने पर ममता बनर्जी और टीएमसी का थैंक्यू. कृष्णानगर के लोगों के लिए पार्टी के साथ हमेशा काम करूंगी.''

टीएमसी ने संगठन में ये फेरबदल ऐसे समय में किया है जब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी तैयारी में जुटी है.

अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल

टीएमसी महुआ मोइत्रा का पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में सीधा बचाव करने से बचती रही है. हालांकि पिछले दिनों 9 नवंबर को अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि मोइत्रा खुद का बचाव करने में पूरी तरह सक्षम हैं.

उन्होंने आचार समिति के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था, ‘‘अगर उनके पास कोई सबूत नहीं है, तो वह निष्कासन की सिफारिश कैसे कर सकते हैं? यह प्रतिशोध की राजनीति के अलावा कुछ और नहीं है.’’

'भले ही वे मुझे निष्कासित कर दें, मैं...', एथिक्स कमेटी के फैसले पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget