एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सोनिया से कहा- शिवसेना को समर्थन करना घातक, अठावले भी लाए नया फॉर्मूला

रामदास अठावले नया फॉर्मूला लेकर लाए हैं. शिवसेना और बीजेपी के बीच रास्ता निकालने की बात करते हुए उन्होंने बीजेपी को तीन साल और शिवसेना को दो साल के लिए सीएम पद दिए जाने की बात कही.

मुंबई: हर गुजरते दिन के साथ महाराष्ट्र में सरकार को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शिवसेना का समर्थन न करने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ रामदास अठावले बीजेपी और शिवसेना की सरकार के लिए नया फॉर्मूला लेकर लाए हैं.

शिवसेना को समर्थन देने के बारे में सोचना दुर्भाग्यपूर्ण- जमीयत

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से शिवसेना को समर्थन देने का फैसला कांग्रेस के लिए हानिकारक होगा. सोनिया को लिखे गए पत्र में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने लिखा है, ‘’मैं आपका ध्यान महाराष्ट्र की खराब राजनीति की तरफ आकर्षित करना चाहता हूं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप शिवसेना को समर्थन देने के बारे में सोच रही हैं. यह फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए ही खतरनाक और घातक होगा.’’

महाराष्ट्र में शरद पवार ने बढ़ाया सस्पेंस, अब संजय राउत बोले- जल्द ही शिवसेना के नेतृत्व में सरकार बनेगी

वहीं, दूसरी ओर रामदास अठावले नया फॉर्मूला लेकर लाए हैं. शिवसेना और बीजेपी के बीच रास्ता निकालने की बात करते हुए उन्होंने बीजेपी को तीन साल और शिवसेना को दो  साल के लिए सीएम पद दिए जाने की बात कही.

मैं बीजेपी से इस बारे में चर्चा करूंगा- अठावले

आरपीआई चीफ आठवले ने कहा, ‘’मैंने शिवसेना नेता संजय राउत से समझौते के लिए बात की है. मैंने उन्हें तीन साल (बीजेपी का सीएम) और दो साल (शिवसेना का सीएम) के फॉर्म्युले की सलाह दी है. राउत ने कहा है कि बीजेपी अगर तैयार हो तो शिवसेना इसके बारे में विचार कर सकती है. अब मैं बीजेपी से इस बारे में चर्चा करूंगा.’’

यह भी पढ़ें- 

दिल्‍ली- संसद सत्र का दूसरा दिन आज, दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर होगी बहस

JNU फीस बढ़ोतरी: छात्रों ने कल 9 घंटे किया प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट

सियाचिन में बर्फीले तूफान का कहर, बर्फ में दबने से 4 जवानों समेत 6 की मौत

वोडाफोन -आइडिया की कॉल्स 1 दिसंबर 2019 से होंगी महंगी, 30 करोड़ ग्राहकों को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget