एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर विवाद के बीच शरद पवार की मौजूदगी में हुई महा विकास अघाड़ी की बैठक, लिया गया ये फैसला

MVA Meeting Amid Loudspeaker Row: महाराष्ट्र में चल रहे विवाद के बीच शरद पवार के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी बैठक आज गेस्ट हाउस में हुई. इस बैठक में इस दल के सभी नेता मौजूद रहे.

Alliance Party Meet: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को लेकर चल रहे घमासान के बीच नेशनल कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी दल की बैठक बुलाई थी. ये बैठ आज मुंबई के सहयाद्री राज्य गेस्ट में हुई. इस बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बाला साहेब थोराट, जयंती पाटिल, दादाजी दगड़ू भूसे समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए.

महा विकास अघाड़ी दल के मुताबिक इस बैठक का एजेंडा रोजगार, आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बताया कि इस बैठक में आदिवासी महिलाओं के जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ फैसले लिए गए.

हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र के मौजूदा हालातों पर भी चर्चा की गई है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा के मुद्दों पर हाहाकार मचा हुआ है. इसी कड़ी एमएनएस चीफ राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है. इतनी ही नहीं 200 से 250 एमएनएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.

राज ठाकरे अपने अल्टीमेटम पर कायम

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर 3 मई का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ता 4 तारीख यानी बुधवार को अपने ऐलान के अनुसार लाउडस्पीकर उतरवाने रोड पर उतर आए. कार्य़कर्ताओं ने उन मस्जिदों के पास हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की जहां लाउडस्पीकर लगे थे. पुलिस ने बड़ी संख्या में मनसे कार्य़कर्ताओं को पकड़ा. सुबह से दोपहर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इसके बाद राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आगे की रणनीति का ऐलान किया.

धार्मिक नहीं सामाजिक विरोध

राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि उनका विरोध किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, यह विरोध धार्मिक नहीं है, बल्कि सामाजिक है. लाउडस्पीकर से दूसरों को दिक्कत होती है. अगर गलत तरीके से लाउडस्पीकर मंदिरों पर लगा है तो उसे भी उतारना चाहिए. हम किसी भी धार्मिक स्थल पर नियमों को तोड़ने वाले लाउडस्पीकर के पक्ष में नहीं हैं.

आगे भी चलता रहेगा आंदोलन

राज ठाकरे ने कहा कि आज 4 तारीख है. हमने 3 मई तक के लिए सरकार से विनती की थी और कहा था कि सभी लाउडस्पीकर हट जाने चाहिए. हमने ये भी कहा था कि अगर सरकार तय समय में इन्हें नहीं हटाएगी तो इसके बाद हम उन मस्जिदों के आगे हनुमान चालीसा करेंगे. हमने अपने पहले के ऐलान की तरह वही किया. महाराष्ट्र पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ रही है. मैं पुलिस से पूछना चाहूंगा कि यहां 1500 मस्जिदों में से आज भी 135 पर लाउडस्पीकर से अजान हुई है. आखिर इन पर कौन कार्रवाई करेगा. आप हमारे कार्य़कर्ताओं पर एक्शन ले रहे हैं, लेकिन इन पर नहीं.

ये भी पढ़ें: Loudspeaker Row: विवादों के बीच जिद पर अड़े राज ठाकरे, बोले- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटने तक बजाएंगे हनुमान चालीसा

ये भी पढ़ें: Loudspeaker Row Live: फिर बरसे राज ठाकरे, कहा- यह आंदोलन एक दिन का नहीं, यह तब तक चलेगा जब तक हर मस्जिद से लाउडस्पीकर न उतर जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget