एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः सावरकर को सम्मानित करने का प्रस्ताव विधानसभा में खारिज, बीजेपी ने शिवसेना को कहा 'लाचार सेना'

विनायक दामोदर सावरकर को लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा हुआ है. सावरकर के गौरव प्रस्ताव को लेकर बीजेपी ने शिवसेना को 'लाचार सेना' कह डाला.

मुंबईः बुधवार को विनायक दामोदर सावरकर की 54वीं पुण्यतिथि के मौके पर बीजेपी और शिवसेना आमने सामने नज़र आई. सदन का कामकाज शुरु होते ही महाराष्ट्र में विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सावरकर के सम्मान में विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करने की मांग की, जिसे विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने खारिज कर दिया. जिसके बाद भड़की बीजेपी ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा है.

सदन में प्रश्नकाल शुरु होते ही बीजेपी विधायक सुधीर मुंगंटीवार ने सावरकर गौरव प्रस्ताव लाने की सरकार से मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नाना पाटोले से अनुमति मांगी. इस प्रस्ताव के बारे में बताते हुए मुंगंटीवार ने कहा 'इस प्रस्ताव की मांग करने के पीछे कोई राजनीति नहीं है. ये स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की इच्छा थी. स्वतंत्रवीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना सदन की कार्यवाही शुरू करने जितना ही आवश्यक है.' विधानसभा अध्यक्ष ने मुंगंटीवार की इस बात को अनसुना करते हुए प्रश्नकाल जारी रखा. जिसके बाद बीजेपी ने सदन में जमकर हंगामा कर दिया. बीजेपी ने सदन में ज़ोरदार नारेबाज़ी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष ही खुद अपने विधायकों की विधानसभा चलाकर सावरकर गौरव प्रस्ताव लाया. इसके साथ ही बीजेपी ने नारेबाज़ी करते हुए शिवसेना पर तंज भी किया. बता दें कि बीजेपी विधायक 'मैं भी सावरकर' लिखी टोपियां पहन कर विधानसभा पहुंचे थे.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्ताव नहीं लाने को लेकर शिवसेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा 'ये शिवसेना नहीं सत्ता के लिए लाचार हुई 'लाचार सेना' है. इनमें हिम्मत है तो लाकर दिखाए सावरकर गौरव प्रस्ताव.'

बीजेपी की इस मांग को शिवसेना को घेरने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि शिवसेना ने वैचारिक रूप से विपरीत दल कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिल कर राज्य में सरकार बनाई है. सदन में बीजेपी की मांग का विरोध करते हुए एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि 'बीजेपी की मांग असंवैधानिक है. विधानसभा कामकाज के किसी भी नियम में ये मांग सही नहीं बैठती है.'

अपनी पार्टी को घिरता देख शिवसेना के नेता और कैबिनेट मंत्री अनिल परब ने सदन में कहा 'पहले बीजेपी स्वतंत्रवीर सावरकर को भारत रत्न देने का अपना वादा पूरा करे. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो बार केंद्र को पत्र लिखकर भारत रत्न देने की मांग की है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक उनकी मांग नहीं मानी है.' शिवसेना ने बीजेपी पर सावरकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा 'केंद्र में खुद की सरकार होने के बावजूद विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न नहीं दिला रहे हैं. यहां उनके नाम के गौरव प्रस्ताव पर राजनीति कर रहे हैं.' इसे लेकर आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को दोमुंहा राजनीति करने वाला बताया है.

दरअसल बीजेपी ये जानती है कि विनायक दामोदर सावरकर के मुद्दे पर कांग्रेस कभी भी शिवसेना के साथ सहमति नहीं दिखाएगी. शिवसेना ने बीजेपी के साथ सत्ता में रहते हुए कई सालों तक सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की थी. लेकिन गठबंधन में सत्ता में आने के बाद इस विषय को ज़्यादा महत्व नहीं दिया. बीजेपी इसी को मुद्दा बनाकर हर बार शिवसेना पर निशाना साधती आ रही है.

इससे पहले भी सावरकर मुद्दे पर कांग्रेस और शिवसेना के बीच मतभेद सामने आ चुके हैं. राहुल गांधी ने राम लीला मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था 'संसद में बीजेपी के नेता मुझसे माफी की मांग कर रहे थे. लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मैं राहुल गांधी हूं. मैं माफी नहीं मागूंगा.' राहुल गांधी के इस बयान के बाद शिवसेना ने नाराजगी जाहिर की थी. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा था 'पंडित नेहरू, महात्मा गांधी को भी मानते हैं, आप वीर सावरकर का अपमान मत करो. सावरकर महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश के आदर्श हैं. बुद्धिमान लोगों को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होती है.'

ऐसे में बीजेपी कहीं ना कहीं इसी मुद्दे पर शिवसेना को घेरने की रणनीति बना रही है. जिससे महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में दरार आ सके.

कोर्ट में चलाया गया कपिल मिश्रा का वीडियो, हाई कोर्ट ने FIR दर्ज करने को लेकर सॉलिसिटर जनरल से कही ये बात जम्मू: ट्रैफिक पुलिस और बिजली विभाग की तनातनी आई सामने, यहां जानें क्या है मामला?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget