एक्सप्लोरर

Maharashtra News: मुंबईकर पर पड़ने वाली है महंगाई की मार, 1 सितंबर से होगी दूध के दामों में बढ़ोतरी

Milk Price In Maharashtra: आने वाले दिनों में त्योहार का सीजन आने वाला है. ऐसे मौके पर मुंबई के लोगों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है. शहर में दूध के दाम बढ़ने वाले हैं.

Mumbai Milk Price: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर अगले महीने से महंगाई की मार पड़ने वाली है. शहर में 1 सितंबर से दूध के दाम बढ़ने वाले हैं. हालांकि ये महंगाई सिर्फ भैंस के खुले दूध पर होगी पैकेट वाले दूध के दामों पर इसका असर देखने को नहीं मिलेगा. दरअसल दूध विक्रेताओं ने भैंस के दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है.

एक लीटर भैंस के खुले दूध की कीमत रिटेल में 2 से 3 रुपये होगी, जबकि थोक मूल्य में भी 2 रुपये की वृद्धि होगी. मुंबई शहर में तीन हजार से ज्यादा दूध विक्रेता हैं. ये निर्णय कल सभी दूध विक्रेताओं की बैठक में लिया गया है. पैकेट वाले दूध पर इसका कोई असर नहीं होगा. हालांकि जो दूध खुला बेचा जाता है, उसकी कीमत में बढ़ोतरी होगी.

क्यों बढ़ाई दूध की कीमत?

दूध विक्रेताओं का कहना है कि पशुओं के चारे के दाम बढ़ गए हैं. इसका असर दूध उत्पादकों पर पड़ रहा है. इसे देखते हुए दूध उत्पादकों ने खुले दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. भैंस का थोक दूध फिलहाल 85 रुपये प्रति लीटर है, जो अब 87 रुपये प्रति लीटर होगा. इस दूध की रिटेल में कीमत 87 से 88 रुपये होने की संभावना है.

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की बैठक में लिए गए फैसले से गणेश उत्सव, नवरात्रि, दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान दूध से संबंधित खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है. बता दें कि इससे पहले मार्च में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. उस दौरान भैंस के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 85 रुपये प्रति लीटर हो गई थी.

मुंबई में हर दिन 50 लाख लीटर दूध की खपत

आम तौर पर त्योहारी सीजन में दूध की मांग 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है. साथ ही दूध से बनने वाली मिठाईयों की भी खपत बढ़ जाती है. मुंबई में प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक भैंस के दूध की खपत होती है, जिसमें से 7 लाख लीटर से अधिक की आपूर्ति MMPA अपनी डेयरी, पड़ोस के खुदरा विक्रेताओं के जरिए मुंबई में करता है.

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: दूध से लेकर सब्जी और पेट्रोल तक... मणिपुर में बढ़े जरूरी सामानों के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget