एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में आए 10 हज़ार से ज्यादा केस, करीब 5 महीने बाद दिखी कोरोना के मामलों में इतनी तेज़ी

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1 हज़ार 174 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 31 हज़ार 20 पर पहुंच गई.

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हज़ार 216 नए मामले दर्ज किये गये, जो पिछले लगभग पांच महीनों में एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 21,98,399 पर पहुंच गई है.

राज्य में 17 अक्टूबर, 2020 के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस हजार से अधिक दर्ज की गई है. राज्य में 17 अक्टूबर को 10 हज़ार 259 मामले दर्ज किए गए थे. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से 53 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 52 हज़ार 393 हो गई है.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6 हज़ार 467 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. राज्य में अब तक 20 लाख 55 हज़ार 951 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1 हज़ार 174 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 31 हज़ार 20 पर पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11 हज़ार 495 पर पहुंच गई.

अधिकारी के अनुसार पुणे शहर में 849 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 13 हज़ार 38 हो गई है. पुणे में इस महामारी से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4 हज़ार 587 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि नागपुर, पिंपरी चिंचवड़, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती शहरों में क्रमशः 1,225, 549, 352, 318 और 435 नए मामले दर्ज किए गए.

नागपुर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतिष्ठानों पर लागू पाबंदियों को शुक्रवार को 14 मार्च तक बढ़ा दिया. नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी ने इस आशय की एक अधिसूचना जारी की. आदेश के अनुसार, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग कक्षाएं, साप्ताहिक बाजार और स्विमिंग पूल 14 मार्च तक बंद रहेंगे और उस समय तक किसी भी खेल के आयोजन की अनुमति नहीं होगी.

मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में होंगे शामिल, 7 मार्च को पीएम मोदी की रैली में रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget