एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: विधान परिषद की 6 सीटों पर मतदान आज, BJP-महा विकास अघाड़ी के बीच टक्कर

महाराष्ट्र विधान परिषद की सीटों के लिए प्रचार समाप्त हो गया. इन सीटों के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा. वहीं मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

मुंबई: महाराष्ट्र में आज विधान परिषद की छह सीटों के लिए चुनाव होना है. यह चुनाव राज्य की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए सम्मान की लड़ाई बना हुआ है. इन सीटों के लिए कल चुनाव प्रचार खत्म हो गया था, वहीं आज मतदान किया जाएगा. महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों में तीन स्नातक सीटें, दो शिक्षक और एक स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए आज वोट डाले जाएंगे.

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो गया. इन सीटों के लिए मतदान आज एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच होगा. वहीं मतगणना तीन दिसंबर को होगी. इस दौरान जहां चुनाव होना है, उनमें से तीन औरंगाबाद, पुणे और नागपुर डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हैं.

शिक्षक सीटों पर चुनाव

इसके अलावा दो अन्‍य पुणे और अमरावती शिक्षक सीटें हैं. ये ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें केवल शिक्षक और स्नातक मतदान के योग्य हैं. यह सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी और विपक्षी बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं इन पांच सीटों में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और कांग्रेस दो-दो सीटों पर और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना एक सीट पर चुनावी मैदान में हैं.

स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान

वहीं इन सीटों पर इस साल जुलाई में चुनाव होने वाले थे. हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा था. इसके अलावा छठी सीट धुले-नंदुरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र का मतदान भी एक दिसंबर को होगा. यहां मुकाबला बीजेपी के अमरीश पटेल और कांग्रेस के अभिजीत पाटिल के बीच है.

यह भी पढ़ें:

उद्धव सरकार पर भड़के देवेन्द्र फडणवीस, बोले- शिवसेना नहीं है महाराष्ट्र

केन्द्रीय मंत्री का दावा, 3 महीने में BJP बना लेगी महाराष्ट्र में सरकार, हो चुकी है पूरी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget