एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना को महामारी घोषित किया गया, उद्धव सरकार ने लगाईं ये बड़ी पाबंदियां

कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार अलर्ट मोड पर है. राज्य में सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है.सरकार ने 30 मार्च तक जिम, स्विमिंग पूल, सिनेमा थिएटर सहित कई जगह स्कूल, कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं.

मुंबई: राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार हाई अलर्ट मोड पर है. कोरोना को महाराष्ट्र में महामारी घोषित किया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में बताया की राज्य में कुल 17 लोग कोरोनाग्रस्त हैं. सभी मरीज़ों की हालत ठीक है.

इन 17 लोगों में 15 लोग दुबई, फ़्रांस, अमेरिका से आए थे कोरोना महामारी से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई तैयारियों के बारे में बताते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "सभी सरकारी अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल और सरकारी संस्थाओं में भी क्वारंटाइन ( Quarantine) वार्ड ( अलग रखने की व्यवस्था ) बनाए हैं. केंद्र सरकार के आदेशानुसार आज शाम साढ़े पांच बजे से चीन, कोरिया, जर्मनी, इटली, स्पेन, दुबई, ईरान, फ़्रांस जैसे देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर से ही क्वारंटाइन किया जाएगा.अमेरिका और दुबई से आए लोगों पर ख़ासा ध्यान होगा."

उद्धव ठाकरे ने कोरोना के प्रकोप से सख्ती से निपटने के लिए मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, पिंपरी -चिंचवाड़ जैसे शहरी भागों में जिम, सिनेमा हॉल, नाट्यगृह, स्विमिंग पूल 30 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं. पुणे और पिंपरी इलाके में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, सिर्फ 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल खुले रहेंगे. मॉल्स खुले रहेंगे, लेकिन भीड़ पर नियंत्रण रखा जाएगा. किसी भी प्रकार की सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, खेल और धार्मिक कार्यक्रमों को इजाजत नहीं दी जाएगी और मौजूदा इजाजत तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है.

उद्धव ठाकरे ने जनता से अपील की कि भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में ना जाएं, सफ़ाई रखें और हाथ मिलाना टालें. साथ ही लोगों से मॉल, रेस्टोरेन्ट जैसी जगहें नहीं जाने को भी कहा. प्राइवेट कंपनियों से अपील करते हुए कहा की कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा अगर उपलब्ध कराई जाए तो बेहतर होगा.

महाराष्ट्र: नाकाबंदी लगाकर पुलिस ने शख्स को पकड़ा, कोरोना वायरस पीड़ित संदिग्ध समझकर बस यात्रियों ने की थी शिकायत 

दिल्ली हिंसा: डीसीपी अमित शर्मा और उनकी टीम पर हमले के मामले में SIT ने 6 महिलाओं की पहचान की

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget