एक्सप्लोरर

जब अचानक मिले उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस, सीएम ने क्या कुछ कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की आज कोल्हापुर में अचानक मुलाकात हो गई.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं. इसी दौरे के दौरान आज कोल्हापुर में उनकी अचानक विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस से हुई. इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि बाढ़ को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. बता दें कि फड़णवीस भी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पश्चिमी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने शाहपुरी में देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और इस दौरान बाढ़ को लेकर चर्चा हुई. हम फिर मुंबई में मिलेंगे और चर्चा करेंगे कि कैसे लोगों की और अच्छे तरीके से मदद की जाए.

वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोल्हापुर के शाहपुरी क्षेत्र के दौरे पर उन्होंने कई नागरिकों से बातचीत की, इसी दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वहां पहुंचे. उन्हें बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा के बारे में बताया और उनसे बाढ़ पीड़ितों की तुरंत मदद करने का अनुरोध किया. 

बीजेपी नेता ने कहा कि समस्या का दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए तुरंत एक बैठक बुलाई जाए. इस मौके पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल और प्रवीण दारेकर मौजूद थे. 

विपक्ष लगातार बाढ़ प्रभावित इलाक़े में हुए नुक़सान की भरपाई देने की मांग कर रहा है. लेकिन सरकार ने अब तक कोई बड़े पैकेज की घोषणा नहीं की है. दोनों नेताओं की मुलाक़ात के वक्त शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की लेकिन बाद में सीएम ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया.

बाढ़ को लेकर क्या बोले सीएम?

कोल्हापुर जिले में पिछले सप्ताह की मूसलाधार वर्षा और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे ठाकरे ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपने पुनर्वास के बारे में मिल-बैठकर फैसला करने की अपील की और ऐसे गांवों से इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया.

स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों के सामने उत्पन्न होने वाली परेशानियों का स्थायी हल ढूंढने के लिए शीघ्र ही कड़े कदम उठाये जायेंगे. शिरोली तहसील के एक गांव में अस्थायी शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावितों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘ यदि समूचा गांव पुनर्वास के लिए तैयार है तो राज्य सरकार उन्हें इस प्रक्रिया में जरूरी सभी मदद देगी.’’

नरसिंहवादी में ग्रामीणों ने ठाकरे से 2019 की बाढ, पिछले सप्ताह की बाढ़ और कोविड महामारी के बारे में जिक्र किया और कहा कि पिछले तीन सालों में इन चीजों ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी है और उन्हें अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए सहायता चाहिए.

शाहपुरी क्षेत्र में ठाकरे ने लोगों से कहा, ‘‘ चिंता मत कीजिए. सरकार हल ढूंढने के लिए यहां के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेगी.’’ स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल की बाढ़ 2005 और 2019 की बाढ़ से अधिक अधिक है.

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते 213 लोगों की जान चली गयी और हजारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. कोंकण तथा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में भयंकर नुकसान हुआ है. 

गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के नए सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात के दौरान क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget