एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 40 हज़ार से ज्यादा नए केस, 108 लोगों ने तोड़ा दम

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 40 हज़ार 414 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दरमियान 108 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया. महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों का ये आंकड़ा रिकॉर्ड है.

मुंबई: महाराष्ट्र में होली से एक दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बड़ा इज़ाफा हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 40 हज़ार 414 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दरमियान 108 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया. महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों का ये आंकड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले शनिवार को 166 लोगों की मौत हुई थी, जो पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा संख्या है. इसके अलावा संक्रमण के 35,726 नए मामले भी सामने आए थे.

इन रिकॉर्ड मामलों के साथ अब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े 27 लाख 13 हज़ार 875 तक पहुंच गए हैं. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 17 हज़ार 874 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. कोरोना को मात देने वाली की संख्या अब 23 लाख 32 हज़ार 453 तक पहुंच गई है.

आपको बता दें कि दो दिनों पहले 26 मार्च को भी महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए थे. तब राज्य में 24 घंटों के दौरान 36 हजार 902 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे.

महाराष्ट्र के आंकड़े-

28 मार्च- 40,414 नए केस 27 मार्च- 35,726 नए केस 26 मार्च- 36,902 नए केस 25 मार्च- 35,952 नए केस 24 मार्च- 31,855 नए केस 23 मार्च- 28,699 नए केस 22 मार्च- 24,645 नए केस 21 मार्च- 30,535 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 54 हज़ार 181 तक जा पहुंचा है. राज्य में फिलहाल 3 लाख 25 हज़ार 901 एक्टिव केस हैं यानी जिन मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है.

आज से सभी ज़िलों में नाइट कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सीएम उद्धव ठाकरे के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में आज से नाइट कर्फ्यू लागू हो गई है. ये कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा. बता दें कि रविवार को अहम बैठक में सीएम ने कहा कि अगर लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं तो लॉकडाउन का रोडमैप तैयार किया जाए.

अमित शाह का दावा- बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेंगे, ममता बनर्जी का पलटवार- रसगुल्ला मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget