एक्सप्लोरर

महा विकास अघाड़ी का क्या होगा? शरद पवार के बयान पर अब सीएम शिंदे बोले- वो सीरियस...

Maha Vikas Aghadi: शरद पवार ने रविवार को कहा था कि आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है लेकिन कल क्या होगा, नहीं पता. इस पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है.

Maha Vikas Aghadi: शरद पवार के महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. शिंदे ने कहा, शरद पवार जो कहते है उसमें गंभीरता होती है. एनसीपी नेता शरद पवार ने रविवार (23 अप्रैल) को अमरावती में कहा था कि आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है लेकिन कल क्या होगा यह नहीं कह सकते.

शरद पवार के बयान पर जब सीएम एकनाथ शिंदे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "शरद पवार साहब बड़े ही अनुभवी नेता हैं. उनका ये बयान महत्वपूर्ण हैं. वह जो कहते हैं कि उसमें गंभीरता होती है. जिसको जो सोचना है वो सोचे. मैं इतना ही कहूंगा."

शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में हलचल

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार रविवार को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में थे. यहां उन्होंने महा विकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. पवार ने कहा, आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है. हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है. आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव हैं. आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई.

वरिष्ठ नेता ने आगे कहा, "कई प्रक्रिया होती है. सीट बंटवारे का मुद्दा होता है. पार्टियों के विषय हैं तो अभी कैसे कह सकते हैं.'

संजय राउत ने कही ये बात

शरद पवार के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचनी ही थी. बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत सामने आए और यह संकेत देने की कोशिश की कि अघाड़ी में सब ठीक है. राउत ने कहा 'महा विकास अघाड़ी रहेगी. 2024 का चुनाव महाविकास अघाड़ी के साथ लड़ेंगे. उसमें शरद पवार की प्रमुख भूमिका पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी.'

यह भी पढ़ें

'आज अघाड़ी है, लेकिन आगे...', गठबंधन पर शरद पवार बोले- हमारी इच्छा है पर इच्छा से क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget