एक्सप्लोरर

चंद्रकांत पाटिल ने राज ठाकरे से की मुलाकात, क्या BJP और MNS करेगी गठबंधन?

Chandrakant Patil Meets Raj Thackeray: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख ने राज ठाकरे से मुलाकात के बाद कहा कि एमएनएस प्रमुख ने मुझसे कहा कि उन्हें मुंबई में रहने वाले गैर-मराठी लोगों से कोई शिकायत नहीं है.

Chandrakant Patil Meets Raj Thackeray: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की, जिससे अगले साल होने वाले मुंबई नगर निकाय चुनाव में दोनों नेताओं की पार्टियों के बीच गठबंधन की अटकलों को बल मिला है.

हालांकि पाटिल ने ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद कहा कि फिलहाल गठबंधन की संभावना नहीं है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता ने कहा, ''राज ने मुझसे कहा कि उन्हें मुंबई में रहने वाले गैर-मराठी लोगों से कोई शिकायत नहीं है. हमारे बीच अभी भी कुछ राजनीतिक मतभेद हैं और इस समय चुनाव पूर्व गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं है.''

एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा, ''मैंने राज ठाकरे से कहा है कि इस राज्य के लोग चाहते हैं कि आप उनके नेता बनें, लेकिन आपको अपने बारे में उनकी धारणा बदलनी होगी.''

मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने कहा कि वह इस बात का खुलासा नहीं कर सकते कि बैठक के दौरान क्या हुआ, लेकिन 'अगर दोनों पार्टियां हाथ मिला लें तो हमें खुशी होगी.'

बता दें कि राज ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर तीन दशकों से अधिक समय से शासन कर रही है. मनसे ने पिछले बीएमसी चुनावों में सात सीटें जीती थीं, लेकिन उसके छह पार्षद बाद में शिवसेना में शामिल हो गए. शिवसेना ने 97 सीटें, जबकि बीजेपी ने 82 और कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं थीं.

हाल ही में पुणे में मीडिया से बात करते हुए राज ठाकरे ने कहा था कि वह चुनावी लाभ के लिए अपना राजनीतिक रुख नहीं बदलने जा रहे हैं. उन्होंने 15 साल पहले शिवसेना छोड़ने के बाद उत्तर भारतीय विरोधी रुख अपनाया था. उन्होंने कहा, ''हम (उनकी पार्टी और बीजेपी) एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक नहीं होने के समझौते पर सहमत हो सकते हैं.''

गृह मंत्री अमित शाह से मिले अदार पूनावाला, बताया- बच्चों के लिए बाजार में कब आएगा Covovax का टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget