एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शुरू हुई थी प्रेम कहानी, शख्स की वाराणसी में मौत, प्रेमिका ने किया अंतिम संस्कार

रूस-यूक्रेन युद्ध में परिवार के कई सदस्यों को खोने के बाद कोस्टियानटीन बेलियाएव उदास थे. वह काशी में मृत्यु के बाद 'मोक्ष' की भी बात करते थे.

Ukrainian Man Dies in Varanasi: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में अपने परिवार के कई सदस्यों को खोने के बाद 50 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक कोस्टियानटीन बेलियाएव ने हरिद्वार में सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम 'कृपा बाबा' रखा था. कथित तौर पर बेलियाएव ने क्रिसमस की रात वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के नारद घाट इलाके के एक गेस्ट हाउस में अपना जीवन समाप्त कर लिया. उसकी रूसी प्रेमिका उसी गेस्ट हाउस में रुकी थी लेकिन उस दिन वह किसी काम से शहर से बाहर गई हुई थी.

प्रेमी की मौत की खबर मिलने पर वह वापस गेस्ट हाउस आई और कोस्टियानटीन का अंतिम संस्कार किया. दोनों भारत आने से पहले एक दूसरे को सालों से जानते थे. ACP प्रवीण कुमार सिंह ने कहा, ''हमने यूक्रेनी दूतावास को मामले की सूचना दी तो रूसी महिला सामने आई और उसने बेलियाएव के शव का अंतिम संस्कार करने की इच्छा व्यक्त की. किसी भी विदेशी का अंतिम संस्कार करने के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार, हम यूक्रेनी दूतावास के फैसले का इंतजार कर रहे थे.''

यूक्रेनी दूतावास ने कोस्टियानटीन बेलियाएव की मां से किया संपर्क 

स्थानीय खुफिया इकाई के विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के अधिकारियों ने कहा, ''यूक्रेनी दूतावास ने बेलियाएव की मां से संपर्क किया. जिन्होंने दाह संस्कार करने की मंजूरी दी. इसके बाद हमने अपने रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि यूक्रेन की एक लड़की याना चेरनेन्या काशी के संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी और उससे संपर्क किया. अपने दूतावास के निर्देश के अनुसार, चेरनेन्या और रूसी महिला ने 29 दिसंबर को बेलियाएव के शव का अंतिम संस्कार किया.'' उन्होंने कहा, ''मैं बहुत आहत और उदास हूं.'' उन्होंने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

हरिद्वार के पायलट बाबा आश्रम से जुड़े थे कोस्टियानटीन बेलियाएव

संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय के डॉ. लेखमणि त्रिपाठी ने कहा, ''बेलियाएव हरिद्वार के पायलट बाबा आश्रम से जुड़े हुए थे. जब उनकी रूसी मित्र ने हमसे संपर्क किया तो हमने कुछ रीति-रिवाजों की सलाह दी. क्योंकि बेलियाएव पायलट बाबा आश्रम की 'शिष्य परंपरा' से 'संन्यास' ग्रहण करने के बाद आए थे. रूसी मित्र 'गरुड़ पुराण' का जप सुन रही है और स्थानीय पुजारियों की मदद से अन्य अनुष्ठान करने की भी कोशिश कर रही है.'' 

रूस-यूक्रेन युद्ध में परिवार के कई सदस्यों को खोया 

बेलियाएव ने गेस्ट हाउस के मैनेजर को बताया था कि वह 25 दिसंबर को सासाराम (बिहार) के एक आश्रम में जाएंगे. हालांकि, 26 दिसंबर को काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी की मदद से कमरे में प्रवेश किया और पाया कि उनका शव छत से लटका हुआ है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. नारद घाट और आस-पास के इलाकों के लोगों के अनुसार, बेलियाएव उनसे अक्सर बातचीत करते थे और रूस-यूक्रेन युद्ध में परिवार के कई सदस्यों को खोने के बाद उदास थे. बेलियाएव वाराणसी में मृत्यु के बाद 'मोक्ष' की भी बात करते थे.

ये भी पढ़ें- Putin's New Year Address: 'हम झुकेंगे नहीं', नए साल के संबोधन में पुतिन का पश्चिम पर हमला, कहा- वे रूस को बरबाद करना चाहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget