एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge on PM Modi: 'नरेंद्र मोदी बिना इमरजेंसी लगाए ही...', मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को दी ये बड़ी हिदायत

Lok Sabha First Session: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी ने संविधान तोड़ने की कोशिश की, इसलिए सभी दलों के नेता एक साथ आए और संसद सत्र के पहले दिन विरोध प्रदर्शन किया.

Lok Sabha First Session Latest News: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज सोमवार (24 जून 2024) को हंगामे के साथ हुआ. विपक्ष ने सत्र के पहले दिन ही विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 'INDIA' गठबंधन के सांसदों ने सदन के बाहर मार्च निकाला. प्रदर्शन के दौरान सांसदों के हाथ में संविधान की कॉपी भी थी. इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे.

विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी ने संविधान तोड़ने की कोशिश की, इसलिए आज सभी दलों के नेता एक साथ आए हैं और विरोध कर रहे हैं. जहां गांधी की मूर्ति थी, उसे हटा दिया. बाबा आंबेडकर की मूर्ति को भी हटा दिया. हम वहीं प्रदर्शन कर रहे हैं. वे सभी लोकतांत्रिक मानदंडों को तोड़ रहे हैं, इसलिए आज हम दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी, आपको संविधान के अनुसार आगे बढ़ना चाहिए."

इमरजेंसी को लेकर पीएम के बयान की निंदा की

पीएम मोदी की आपातकाल वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा, "वे यह 100 बार कहेंगे, लेकिन बिना आपातकाल घोषित किए, वह वही सब कर रहे हैं. आप इस बारे में बात करके कब तक शासन करना चाहते हैं?"

टीएमसी ने भी संविधान की रक्षा की कही बात

प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने भी पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, "हमारी मांग देश के संविधान की रक्षा करना है. भारत और बांग्लादेश के बीच समझौते होते हैं लेकिन वे पश्चिम बंगाल सरकार को नहीं बुलाते हैं. वह सब कुछ एकतरफा करते हैं. हमें इस 18वीं लोकसभा के पहले दिन से ही इसकी रक्षा करनी है." वहीं टीएमसी के ही सांसद सौगत रॉय ने कहा, "हम संविधान को नष्ट करने और उसे मान्यता से परे संशोधित करने के भाजपा के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं."

प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, "हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है. जिस तरह से प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की गई है, वह संवैधानिक प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है और पहले की मिसालों का भी स्पष्ट उल्लंघन है."

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi on PM Modi: संसद में संविधान की कॉपी लेकर क्यों पहुंचे 'INDIA' गठबंधन के सांसद? राहुल गांधी ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget