एक्सप्लोरर

Robert Vadra On Sam Pitroda: कोई इतना पढ़ा-लिखा होकर ऐसी बकवास कैसे कर सकता है? सैम पित्रोदा के बयान पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अमेठी पहुंचे हुए हैं. वाड्रा ने बताया कि मैं यहां लंबे समय से काम कर रहा हूं और यहां अभी कोई विकास नहीं हुआ है.

Robert Vadra On Sam Pitroda: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हर पार्टी के नेता तूफानी प्रचार में लगे हुए हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी इस समय गांधी परिवार के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बुधवार (8 मई) को सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी. बीजेपी ने जहां पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर लिया तो वहीं कांग्रेस ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया.

आज (9 मई 2024) को अमेठी पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा ने पित्रोदा के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी. रॉबर्ट वाड्रा से जब पित्रोदा के बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि सैम पित्रोदा ने बिल्कुल बकवास की है. मैं उनसे जरा भी सहमत नहीं हूं. कोई आदमी इतना पढ़ा-लिखा है वो ऐसे कैसे बयान दे सकता है?

प्रचार के दौरान वाड्रा ने कहा कि वह भी इन दिनों जनता के बीच जा रहे हैं. जब भी वह लोगों के बीच जाते हैं तो लोगों द्वारा उनको कहा जाता है कि उनको भी सक्रिय राजनीति में आना चाहिए. वाड्रा ने कहा कि क्योंकि मैं 1999 से ही अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर जोन में कार्य कर रहा हूं, यहां के लोग मुझे जानते हैं. मैं इस बार भी प्रचार में लगा हूं और मैंने कार्यकर्ताओं के साथ रातभर पोस्टर्स लगवाए. 

अमेठी में नहीं हुई कोई प्रगति

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं अमेठी और रायबरेली के लोगों से लंबे समय से जुड़ा हुआ हूं. यहां के लोग मुझे तब से जानते हैं, जब से मैं गांधी परिवार से जुड़ा हुआ हूं. वाड्रा ने बताया कि मैं इन्हीं क्षेत्रों में रहता हूं और अमेठी में कोई भी प्रगति पिछले सालों में नहीं हुई है. 

के एल शर्मा से हैं गहरे रिश्ते

कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में खड़े हुए प्रत्याशी के एल शर्मा के बारे में बताते हुए वाड्रा ने कहा कि मेरे उनसे रिश्ते 1999 से हैं और काफी अच्छे हैं. कांग्रेस में ऐसे सभी लोगों को मौका मिलता है. 

पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए वाड्रा ने कहा कि वह असल मुद्दों पर बात ही नहीं करते हैं. उनके बेबुनियाद इल्जामों की वजह से 10 सालों से परेशानियां झेलनी पड़ रही है. उनके द्वारा रेड्स की गई, दीवारें तोड़ी गई, लेकिन उनको मिला कुछ भी नहीं. 

यह भी पढ़े- Heeramandi News: हीरामंडी की वो 'तवायफ', जिसके हुस्न का दिवाना था पूरा लाहौर, कोठा नहीं छोड़ने पर मार दी गई थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget