एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: नॉर्थ से लेकर साउथ तक, क्या है 400 पार का गणित, पीएम मोदी का खुलासा

PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव में BJP का टारगेट 400 पार सीटों का है. इसको लेकर पीएम मोदी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे BJP तीसरी बार अपनी जीत दर्ज करने वाली है.

PM Modi On 400 Seats Formula: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने इस बार 400 प्लस सीटों का नारा दिया है. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि 2024 में BJP को 370 और एनडीए को 400 पार सीट जीतनी है. पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि 400 प्लस का टारगेट हासिल करना आसान नहीं है. इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने इस मुश्किल का जिक्र करते हुए 400 प्लस सीटों का गणित समझाया.

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने मां, अपनी लोकसभा सीट काशी से अपने रिश्ते समेत कई मुद्दों को लेकर बात की. पीएम मोदी बताया कि काशी में आखिरी चरण में चुनाव होना है और BJP ने उनको काशी का उम्मीदवार बनाया है, जिसको लेकर वह बेहद भावुक हैं. उन्होंने कहा कि 10 सालों से काशी से उनका रिश्ता मां-बेटे के जैसा है. पीएम ने बताया कि ये लोकतंत्र है, वह नामांकन भी भरेंगे, लोगों से आशीर्वाद भी मांगेंगे और लोग आशीर्वाद देंगे भी. उन्होंने कहा कि मुझे काशी के लोगों ने बहुत प्यार दिया. 

400 सीटों का फॉर्मूला 

400 सीटों के टारगेट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में जीतकर आने के बाद एनडीए की सीटें 359 थीं. पीएम मोदी ने दावा करते हुए बताया कि आंध्र और ओडिशा की पॉलिटिकल पार्टियां हमेशा से BJP के साथ रही हैं. ऐसे में NDA वहां से 35 सीटें जीत सकता है. वहीं नॉर्थ ईस्ट के लोग भी हमेशा BJP के साथ रहे हैं. इस हिसाब से फंक्शनल वे में BJP 400 सीटों के करीब थी. पीएम ने कहा कि हम 2014 से ऑलरेडी पार्लियामेंट को 400 के करीब सांसदों के सहयोग से चला रहे हैं. 

दो साल से कांग्रेस झूठ फैला रही- पीएम

जब पीएम मोदी से कांग्रेस के आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम CAA का कानून लेकर आए, हमारे मेनिफेस्टो में ये बात साफ-साफ कही गई है. बोलने में, लिखने में कोई भी गलती नहीं की गई और न ही देश के कानून में कोई गलती की गई है. ये कानून सिटीजनशिप देने के लिए है. उसमें कहीं भी सिटीजनशिप लेने की बात नहीं कही गई है. पीएम ने कहा कि दो साल से कांग्रेस पार्टी झूठ फैला रही है.

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के रण में शिवराज, दिग्विजय समेत इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत पर होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget