एक्सप्लोरर

बनने से पहले ही डूब गई तीसरे मोर्चे की लुटिया! 2024 में किसके बीच कड़ा मुकाबला, सर्वे ने खोला राज

Lok Sabha Elections 2024: बीते महीने ही तेलंगाना के सीएम केसीआर के मंच पर अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, पिनाराई विजयन, भगवंत मान एक साथ नजर आए थे. जिसे तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद के तौर पर देखा गया.

Lok Sabha Elections 2024 Survey: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी एक साल का समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं. आगामी आम चुनाव में भी बीजेपी और कांग्रेस को एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं, गैर-बीजेपी और गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा भी खुद को मजबूत करने की कोशिश में जुटा हुआ है. इस बीच सामने आए सीवोटर और इंडिया टुडे के एक सर्वे में तीसरे मोर्चे की लुटिया अभी से डूबती नजर आ रही है. 

बीते महीने ही तेलंगाना के सीएम केसीआर के मंच पर अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, पिनराई विजयन और अखिलेश यादव जैसे नेताओं की मौजूदगी में एक तीसरा मोर्चा बनाने की भी कवायद शुरू हो चुकी है. हालांकि, सर्वे में तीसरा मोर्चा का ग्राफ लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में जमीन पर आ चुका है. 2024 के आम चुनाव में अन्य को 39 फीसदी वोट शेयर मिला था. वहीं, हालिया सर्वे में ये महज 27 फीसदी ही बचा है.

लगातार गिर रहा तीसरे मोर्चा का वोट शेयर

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की तुलना में अन्य को 39 फीसदी वोट शेयर मिला था. बीजेपी नीत एनडीए को 38 फीसदी और कांग्रेस नीत यूपीए को 23 फीसदी वोट शेयर मिला था. जो सीवोटर और इंडिया टुडे के इस साल जनवरी में आए सर्वे में घटकर 27 फीसदी ही रह गई है. बीते साल जनवरी में आए इसी सर्वे में अन्य के खाते में 32 फीसदी वोट शेयर जाता दिखाई पड़ा रहा था. उसी साल अगस्त के सर्वे में इसमें एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

सीटें भी बचा पाने में कामयाब नहीं हो पा रहा तीसरा मोर्चा!

तीसरा मोर्चा की कवायद 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले से ही की जा रही है. हालांकि, ये मूर्तरुप में नहीं आ सका. वैसे, 2024 के लोकसभा चुनाव में अन्य के खाते में 148 सीटें और कांग्रेस को महज 59 सीटें मिली थीं. वहीं, बीजेपी ने 336 सीटों पर कब्जा जमाया था. वहीं, हालिया सर्वे की बात करें तो अन्य के खाते में सिर्फ 92 लोकसभा सीटें ही जाती नजर आ रहा हैं. देखा जाए, तो अन्य को 56 सीटों का सीधा नुकसान हो रहा है.

बीजेपी और कांग्रेस को हुआ सीधा फायदा

अन्य पार्टियों को मिलने वाला ये वोट शेयर सीधे तौर पर कांग्रेस और बीजेपी के खाते में ही जाता दिखाई पड़ रहा है. हालांकि, ताजा सर्वे में बीजेपी को 2 और कांग्रेस को 3 फीसदी वोटों का फायदा नजर आ रहा है. बीते साल जनवरी के सर्वे में बीजेपी को 41 फीसदी और कांग्रेस को 27 फीसदी वोट शेयर मिला था. 

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी के बाद कौन? प्रियंका नहीं, सर्वे बता रहा कौन लगाएगा कांग्रेस की नैया पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget