एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: '5 स्टार होटल में मीटिंग हुई और...', उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह का कश्मीर प्लान किया डिकोड

Elections 2024: जनसभा में उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि रात में एक पांच सितारा होटल में भाजपा के प्रतिनिधियों और केंद्रीय गृह मंत्री के बीच एक गुप्त बैठक हुई और उसमें हमारे खिलाफ रणनीति बनाई गई.

Lok Sabha Elections 2024 Latest News: बारामूला निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी शनिवार (18 मई 2024) को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया कश्मीर दौरे को लेकर उन पर हमला बोला. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गृह मंत्री की यात्रा का उद्देश्य बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बनाना था क्योंकि भाजपा और उसके प्रतिनिधि श्रीनगर में पार्टी को हराने में विफल रहे.

उमर अब्दुल्ला ने बडगाम जिले के मागाम इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि रात में एक पांच सितारा होटल में भाजपा के प्रतिनिधियों और केंद्रीय गृह मंत्री के बीच एक गुप्त बैठक हुई जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने की रणनीति तैयार की गई, लेकिन ऐसे सभी प्रयासों को लोग वोट के माध्यम से विफल कर देंगे.

लोगों से अपील, 20 मई को जरूर करें मतदान

उमर अब्दुल्ला ने मतदाताओं से अपील की कि वे 20 मई को सुबह की चाय छोड़कर उनकी जीत पर मुहर लगाने के लिए सुबह-सुबह मतदान करें और फिर अगले पांच साल के लिए बाकी काम उन पर छोड़ दें.

अमित शाह ने किया था दो दिवसीय दौरा

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (16 मई 2024) को दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे थे. यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं संग बैठक भी की. यह बैठक श्रीनगर के एक होटल में हुई. तब भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा था कि अमित शाह का यह कश्मीर दौरा राजनीतिक नहीं है. जानकारी के मुताबिक, इस दो दिन के दौरे में अमित शाह ने भाजपा और स्थानीय सिख सहित अन्य कई प्रतिनिधिमंडलों से भी बातचीत की. अमित शाह गुरुवार शाम सबसे पहले श्रीनगर पहुंचे थे. वह शुक्रवार सुबह कश्मीर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. कश्मीर के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र में पांचवे चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है.

ये भी पढ़ें

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? जानें पवन खेड़ा से अधीर रंजन तक किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget