एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'ये ममता बनर्जी की बहुत बड़ी भूल है', संदेशखाली मामले पर जेपी नड्डा का हमला

JP Nadda Attack On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला करते हुए बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि जनता उन्हें करारा जवाब देगी और बीजेपी 35 सीटें जीतेगी.

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी को लगता है कि जनता को डरा धमकाकर वो चुनाव जीत जाएंगी तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है. 

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा, "ममता बनर्जी के शासन में शेख शाहजहां जैसे महिलाओं के लिए खतरा बने. वहां गई जांच एजेंसियों पर जानलेवा हमले किए गए. संदेशखली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी के कमांडो को उतरना पड़ा है. क्या ममता जी जनता को डरा-धमका कर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी? अगर ममता बनर्जी को ऐसा लगता है तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है."

'ममता बनर्जी ने बंगाल को क्या से क्या बना दिया'

जेपी नड्डा ने आगे कहा, "जिस बंगाल में शास्त्रीय गीत सुने जाने चाहिए थे वहां बम, पिस्तौल मिल रहे हैं. ममता जी आपने बंगाल को क्या बना दिया है? क्या सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद जैसे लोगों ने ऐसे बंगाल की कभी कल्पना भी की थी? जनता आपको करारा जवाब देगी और भाजपा यहां 35 सीटें जीतेगी. संदेशखली की पी़ड़िता को टिकट देकर भाजपा ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है. भाजपा ने ममता बनर्जी को बताया है कि संदेशखली की ये महिलाएं अकेली नहीं है." 

इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने ममता बनर्जी सरकार पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया. उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि संदेशखाली में एनएसजी कमांडों और सीबीआई के छापे में शाहजहां शेख के गुर्गों के पास से बंगाल पुलिस के आधिकारिक हथियार (कोल्ट रिवॉल्वर) के साथ भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी हुई है.

प्रेम शुक्ल ने अपने बयान में आगे कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि अब तक भ्रष्टाचारियों को पालने वाली ममता सरकार अब आतंकवादियों को भी पालने का काम कर रही है. जिस तरह से बंगाल सरकार आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आ रही है, वह साफ संदेश देता है कि किस तरह बंगाल अराजकता के मुहाने पर बैठा है. उन्होंने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी के राज में मां-माटी और मानुष नहीं बल्कि शाहजहां शेख जैसे बलात्कारी, आतंकवादी और भ्रष्टाचारी सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee Injury: '...इसलिए उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं', ममता बनर्जी के चोटिल होने पर BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget