एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Injury: '...इसलिए उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं', ममता बनर्जी के चोटिल होने पर BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कसा तंज

Agnimitra Paul on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी के साथ हेलिकॉप्टर में गिरने की घटना तब हुई, जब वह दुर्गापुर से आसनसोल एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रही थीं.

Mamata Banerjee Injured: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार (27 अप्रैल) को पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर में एक हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त संतुलन बिगड़ने से गिर गईं. इस घटना में उन्हें मामूली चोटें आई हैं. वहीं, बंगाल की मिदनापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने ममता पर तंज कसते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जेल में हैं, इसलिए उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी.

ममता के गिरने का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह जैसे ही हेलिकॉप्टर के बाहर लगाए गए सीढ़ियों पर चढ़ अंदर दाखिल होती हैं. वैसे ही वह संतुलन खोकर गिर पड़ती हैं. इस दौरान ममता का सुरक्षाकर्मी उन्हें तुरंत उठा लेता है. ममता के साथ मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएम हेलिकॉप्टर में बैठते वक्त संतुलन बिगड़ने से गिर गई थीं. अब वह ठीक हैं. टीएमसी प्रमुख इस घटना के बाद कुल्टी गईं, जहां उन्होंने आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया.

ममता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं: अग्निमित्रा पॉल

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "इंडिया गठबंधन के पार्टनर हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के साथ ज्यादातर टीएमसी नेता जेल में बंद हैं, इसलिए उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है." पश्चिम बंगाल बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा ने कहा, "कभी उनके सिर पर चोट लग जाती है या फिर कभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो जाता है. हम लोग बहुत चिंतित हैं. हम बस चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं."

संदेशखाली पर भी ममता को घेरा

वहीं, एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई ने संदेशखाली से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं. इस पर अग्निमित्रा पॉल ने सवाल किया कि क्या राज्य की पुलिस अब तक सो रही थी? उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आतंक फैलाने वालों के साथ हैं.

अग्निमित्रा ने कहा, "ममता बनर्जी पुलिस मंत्री हैं, उनके पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? क्या वे सो रहे थे? आज हमें पता चला कि ईडी और सीबीआई को संदेशखाली में प्रवेश की इजाजत क्यों नहीं दी गई थी. वे सोच रहे थे कि वे इन हथियारों और गोला-बारूद का उपयोग करके आतंकवाद फैलाएंगे. पश्चिम बंगाल की जनता 4 जून को इसका करारा जवाब देगी."

यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee Injured: सीएम ममता बनर्जी चोटिल, चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर में सीट पर बैठते वक्त गिरीं, Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US हमले में 3 भारतीयों की मौत पर ट्रंप के सामने PM मोदी की दो टूक, जी-7 के मंच से दुनिया को दिया संदेश
US हमले में 3 भारतीयों की मौत पर ट्रंप के सामने PM मोदी की दो टूक, जी-7 के मंच से दुनिया को संदेश
16 करोड़ के कोयला घोटाले में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने लिखा पत्र, CM रेवंत रेड्डी से कर डाली ये मांग
कोयला घोटाले में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने लिखा पत्र, CM रेवंत रेड्डी से कर डाली ये मांग
ईरान से यूएस की डील पर ओवैसी को नहीं रहा भरोसा, जानें डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान से यूएस की डील पर ओवैसी को नहीं रहा भरोसा, जानें डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या कहा?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी ISI के 7 आतंकियों को दबोचा, राजधानी में करने वाले थे बड़ा हमला, कई हथियार बरामद
दिल्ली पुलिस ने ISI के 7 आतंकियों को दबोचा, राजधानी में करने वाले थे बड़ा हमला, कई हथियार बरामद

वीडियोज

Sansani | Crime News: काले जादू का जाल... आबरू पर हाथ !' | MP News
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM योगी का ऐलान- नीट परीक्षा के छात्रों को बस किराए में 50% छूट, मोहर्रम पर दिए सख्त निर्देश
CM योगी का ऐलान- नीट परीक्षा के छात्रों को बस किराए में 50% छूट, मोहर्रम पर दिए सख्त निर्देश
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
ICC Women's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है यह डील?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है डील?
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Embed widget