एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आखिरी चरण के चुनाव से पहले आया मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, जानें पीएम मोदी और PMO को लेकर क्या कहा

Manmohan Singh On PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार खत्म हो चुका है. आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी. उससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया.

Manmohan Singh Accuses PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा छाया रहा. अब जब सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है तब देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पीएमओ की गरिमा कम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नफरत से भरे भाषणों ने पीएमओ की गरिमा को कम किया है.

इसके साथ ही पूर्व पीएम ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्होंने कभी किसी समुदाय को विशेष सुविधा देने की बात कही थी. डॉ. सिंह ने गुरुवार को पंजाब के मतदाताओं को तीन पन्नों चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने कहा, "मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चाओं पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. मोदी जी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं."

‘पहले कभी भी किसी पीएम ने इस पद की गरिमा को कम नहीं किया’

उन्होंने कहा, "मोदी जी सार्वजनिक संवाद की गरिमा को कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और इस तरह प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी कम किया है. इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के किसी खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए इस तरह के घृणित, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने मेरे नाम पर कुछ गलत बयान भी दिए हैं. मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया है. यह पूरी तरह से बीजेपी का कॉपीराइट है."

‘पंजाब और पंजाबियत को बदनाम किया’

डॉ. सिंह ने इस चिट्ठी में लिखा है, पिछले 10 साल में, बीजेपी सरकार ने पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 750 किसान, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, दिल्ली की सीमाओं पर महीनों तक इंतजार करते हुए शहीद हो गए. जब लाठी और रबर की गोलियों से भी मन नहीं भरा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हमारे किसानों को 'आंदोलन जीवी' और 'परजीवी' कहकर उनका अपमान किया. किसानों की सिर्फ यही मांग थी कि उनसे चर्चा किए बिना उन पर थोपे गए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए.

चिट्ठी में उन्होंने लिखा है, पंजाबी योद्धा हैं. हमें हमारी बलिदान भावना के लिए जाना जाता है. हमारा अदम्य साहस, और समावेशन तथा भाईचारे के लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास हमारे महान राष्ट्र को सुरक्षित रख सकता है.

कांग्रेस के घोषणा पत्र की तारीफ की

अपनी पार्टी की गारंटी के बारे में बात करते हुए पूर्व पीएम ने कहा, कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किसान न्याय के तहत पांच गारंटी हैं. इनमें एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि के लिए स्थिर आयात-निर्यात नीति, ऋण माफी के लिए कृषि वित्त पोषण पर स्थाई आयोग का गठन, फसल को नुकसान की स्थिति में 30 दिन के भीतर किसान के खाते में मुआवजे की राशि का हस्तांतरण और कृषि कार्य में लगने वाले उत्पादों तथा उपकरणों पर जीएसटी हटाना शामिल है. मेरी राय में, इन उपायों से दूसरी पीढ़ी के कृषि सुधारों के लिए माहौल तैयार होगा.

उन्होंने कहा, पांच साल तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी और केंद्र की बीजेपी सरकार लगातार पंजाब का फंड रोके बैठी थी. चाहे वह पूर्ववर्ती बीजेपी-अकाली सरकार से विरासत में मिले कर्ज के पुनर्गठन के लिए हो, या कृषि ऋण माफी के लिए, या मनरेगा का वेतन देने के लिए. पूर्व प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस चुनाव के दौरान उनकी तरफ से सबसे निम्न स्तर के द्वेषपूर्ण भाषण देखने को मिले हैं.

ये भी पढ़ें: विवेकानंद स्मारक केंद्र में पीएम मोदी का ध्यान; इतिहास से समझिए क्या है यहां से संदेश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो... सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो... सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget