एक्सप्लोरर

Election Survey: 2024 में फेल हो जाएंगे बीजेपी के पुराने दांव! नहीं मिलता दिख रहा है वोट, सर्वे में खुलासा

Lok Sabha Election Survey: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे आया है जिसके नतीजे बीजेपी की टेंशन बढ़ा रहे हैं. सर्वे के मुताबिक बीजेपी के पुराने दांव फेल होते दिख रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अब करीब 400 दिन ही बचे रह गए हैं. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर से हैट्रिक लगाने की उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन उसके लिए अगला लोकसभा चुनाव इतना आसान नहीं होने वाला है. हाल ही में आए एक ताजा सर्वे में सामने आया है कि बीजेपी जिन मुद्दों पर वोट पाती रही है, वे अब कमजोर पड़ते जा रहे हैं.

हाल ही में सी वोटर और इंडिया टुडे ने देश का मिजाज समझने का दावा करने वाला एक सर्वे किया है. इस सर्वे में पता चला है कि कभी बीजेपी की धुरी रहे राम मंदिर और अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दे अब उसके वोटरों की प्राथमिकता में नहीं हैं. खास बात ये है कि बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 का जो वादा किया था, वो पूरा हो रहा है. बावजूद इसके, ये मुद्दा अब वोटरों को आकर्षित कर रहा है.

राम मंदिर और 370 पर समर्थन नहीं
कभी राम के नाम पर बीजेपी देश की सत्ता पर छाई थी. अब कोर्ट से फैसला आने के बाद मोदी सरकार के कार्यकाल में ही भव्य राम मंदिर बन रहा है. पीएम मोदी समेत बीजेपी के नेता इसे खुद की उपलब्धि से जोड़कर बताते भी घूम रहे हैं, लेकिन जनता कुछ और ही सोच रही है. सर्वे के अनुसार सिर्फ 12 प्रतिशत लोग ही राम मंदिर निर्माण को एनडीए सरसार की उपलब्धि मानते हैं. यानि 88 प्रतिशत लोगों के लिए यह बड़ी बात नहीं है.

वहीं, हाल जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर भी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 रद्द करके राज्य को दो भागों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया था. दशकों से अनुच्छेद 370 खत्म करना बीजेपी के एजेंडे में रहा है. अब जब यह एजेंडा पूरा हुआ तो सिर्फ 14 प्रतिशत लोग इसे उपलब्धि बता रहे हैं. जी हां, सर्वे के मुताबिक सिर्फ 14 प्रतिशत लोगों ने इसे मोदी सरकार की उपलब्धि बताया है.

एनडीए को सर्वे में नुकसान
सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 298 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. ध्यान देने वाली बात है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 353 सीटें मिली थीं. जनवरी 2023 का सर्वे देखें तो एनडीए की 55 लोकसभा सीटें हाथ से निकल गई हैं. सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी के सबसे बड़े ब्रह्मास्त्र इस बार काम नहीं कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने क्यों लिए दो बड़े एक्शन, क्या स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा में बढ़ रही है बगावत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget