एक्सप्लोरर

एक साथ चुनाव कराए जाने पर लॉ कमीशन ने कहा- अभी तो कई मुद्दों पर विचार बाकी है

लॉ कमीशन ने कहा कि भले ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एकसाथ कराये जाने के मार्ग में विभिन्न अड़चनों पर विचार कर लिया गया है लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी तक विचार किया जाना बाकी है.

नई दिल्ली: लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराए जाने पर जारी राजनीतिक बहसों के बीच लॉ कमीशन (विधि आयोग) ने कहा कि अभी कई और मुद्दों पर विचार किया जाना बाकी है. साथ ही आयोग ने तीन विकल्पों पर सुझाव भी दिये. अपनी मसौदा रिपोर्ट के साथ एक सार्वजनिक अपील जारी करते हुए आयोग ने कहा कि भले ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एकसाथ कराये जाने के मार्ग में विभिन्न अड़चनों पर विचार कर लिया गया है लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी तक विचार किया जाना बाकी है.

आयोग ने सभी पक्षों से इस बात पर सुझाव देने को कहा है कि एकसाथ चुनाव करवाया जाना क्या किसी भी तरह लोकतंत्र, संविधान के मूलभूत ढांचे या देश की संघीय नीति के साथ छेड़छाड़ होगी.

पिछले दिनों लॉ कमीशन ने एक साथ चुनाव कराए जाने पर सभी दलों से राय मांगी थी. बीजेपी और कुछ क्षेत्रीय दलों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराए जाने का समर्थन किया था जबकि कांग्रेस, टीएमसी समेत कई दलों ने इसके विरोध में अपनी राय दी थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर एक साथ चुनाव कराए जाने पर आम सहमति बनाने की बात कह चुके हैं. बीजेपी का कहना है कि एक साथ चुनाव कराए जाने से आर्थिक बोझ कम पड़ेगा. वहीं ज्यादातर विपक्षी दलों की दलील है कि एक साथ चुनाव कराए जाने से क्षेत्रीय मुद्दों को नुकसान होगा जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.

पिछले दिनों चुनाव आयोग ने कहा था कि फिलहाल एक साथ चुनाव की कोई संभावना नहीं है. मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा था कि सांसदों को कानून बनाने के लिए कम से कम एक वर्ष लगेंगे. इस प्रक्रिया में समय लगता है. जैसे ही संविधान में संशोधन के लिए विधेयक तैयार होगा, हम (चुनाव आयोग) समझ जाएंगे कि चीजें अब आगे बढ़ रही हैं.

एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर चुनाव आयोग ने कहा- इसकी कोई संभावना नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget