एक्सप्लोरर

लालकृष्ण आडवाणी का अयोध्या जाना हुआ तय, वीएचपी ने कहा- 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

Ram Mandir: बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत को देखते हुए इस बात की बेहद कम उम्मीद थी कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे.

LK Advani in Ayodhya: राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा रहे बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने गुरुवार (11 जनवरी) को इसकी जानकारी दी. आलोक कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता कृष्ण गोपाल के साथ, आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया. 

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, 'आडवाणी जी ने कहा है कि वो आएंगे. अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके लिए विशेष इंतजाम करेंगे हालांकि, पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी का प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना अभी तय नहीं हो पाया है.' उन्होंने यह भी कहा है कि जोशी अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश करेंगे. जोशी-आडवाणी की तबीयत के चलते उनके कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद कम थी.

विपक्षी नेताओं को भी किया गया आमंत्रित: वीएचपी

आलोक कुमार ने कहा, 'सभी को आमंत्रित किया गया है. जैसे हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया, वैसे ही हमने विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रित किया है. हमने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य सभी दलों के अध्यक्षों से भी प्राण प्रतिष्ठा में आने का अनुरोध किया है. हमारा मानना ​​है कि यह अवसर सभी हिंदुओं के लिए एक त्योहार है.' वहीं, कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने वाली है. 

आडवाणी के लिए होगा सुविधाओं का इंतजाम

वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने यह भी कहा कि आडवाणी को उनकी अयोध्या यात्रा के दौरान सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं मुहैया करवाई जाएंगी. बता दें कि 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. 1990 के दशक की शुरुआत में वह मुरली मनोहर जोशी के साथ राम मंदिर आंदोलन में सबसे आगे थे.

दरअसल, पिछले महीने राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया था कि आडवाणी और जोशी अपनी उम्र एवं तबीयत की वजह से प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे. मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत 15 जनवरी से होने वाली है. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है, जिसके बाद राम मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: मुलायम को 2 दिन पहले मालूम था- बाबरी गिरेगी; कारसेवकों को न छोड़ना पड़े, इसलिए नहीं उठाया पीएम का फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget