एक्सप्लोरर

Lakhimpur Case: देशभर में कांग्रेस पार्टी आज रखेगी 'मौन व्रत', केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने और उनके बेटे सहित सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है. उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हालांकि हो गई है.

Lakhimpur Kheri Violence Case: लखीमपुर हिंसा मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी आज देशभर में 'मौन व्रत' कार्यक्रम का आयोजन करेगी. सभी राज्यों में राजभवनों के बाहर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच कांग्रेस नेता इकट्ठे होकर मौन रखेंगे. सभी प्रदेश इकाइयों से कहा गया है कि वह इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और विभागों के प्रमुखों की भागीदारी सुनिश्चित करे.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज सुबह 11 बजे राजभवन पर लखीमपुर घटना के विरोध में मौन व्रत रखेंगे. वहीं जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस आज राजभवन के बाहर सुबह 9.30 बजे प्रदर्शन करेगी.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के अनुसार, लखीमपुर हिंसा मामले में सरकार कार्रवाई नहीं करना चाहती है. कांग्रेस के दबाव में ही आरोपी को समन भेजा गया और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, "गृह राज्यमंत्री इतना कुछ हो जाने के बाद भी अपने पद पर बने हुए हैं. कांग्रेस की सरकार में आरोप भले ही साबित न हो, पर इस्तीफा ले लिए जाते थे. हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री लोकतंत्र की रक्षा के लिए 24 घंटे में अजय मिश्रा को बर्खास्त करें."

संयुक्त किसान मोर्चा ने भी दी चेतावनी
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने रविवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि लखीमपुर हिंसा के मामले में 11 अक्टूबर तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को पद से नहीं हटाया गया और गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू करेगा. इससे पहले एसकेएम ने कहा था कि सरकार के पास मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय है और ऐसा नहीं हुआ तो मोर्चा लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू करेगा.

दरअसल, लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों सहित नौ लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीमपुर आ रहे थे और उसी रास्ते पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उसी दौरान हिंसा हुई और इसके लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे और किसानों के प्रदर्शन में शामिल उपद्रवी तत्वों को जिम्मेदार बताया जा रहा है. अभी मामले में जांच चल रही है, कई लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-
Drugs Case: आर्यन खान समेत तीन लोगों की जमानत याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई, लोअर कोर्ट में खारिज हो गई थी याचिका

Jammu Kashmir: फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस को तगड़ा झटका, इस्तीफा देने वाले दोनों प्रमुख नेता आज BJP में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget