एक्सप्लोरर

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव का हुआ एलान, 10 सितंबर को होंगे इलेक्शन, जानें पूरा शेड्यूल

LAHDC Election 2023: लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के चुनाव 10 सितंबर को होंगे. इसको लेकर कांग्रेस, बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तैयारी तेज कर दी है.

LAHDC Election: लद्दाख चुनाव आयोग ने लद्दाख यूटी निर्माण दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के इलेक्शन कराने की तारीखों की घोषणा की. इसी के साथ कारगिल में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है. 

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के बाद लद्दाख में बीजेपी के लिए यह पहली बड़ी परीक्षा होगी. 

कब चुनाव होंगे ?
पांचवीं एलएएचडीसी के लिए चुनाव 10 सितंबर को होंगे और परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दलबदल के समर्थन से बीजेपी पिछले 4 वर्षों से LAHDC का नेतृत्व कर रही थी. LAHDC में 30 सदस्य हैं. इनमें से 26 निर्वाचित होते हैं जबकि 4 पर्वतीय परिषद के लिए नामांकित होते हैं. 

कारगिल के उपायुक्त और एलएएचडीसी के सीईओ श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता आज से लागू हो गई है. पार्टियों को चुनावी रैलियों और कार्यों के लिए अधिकारियों से अनुमति लेने के लिए कहा गया है. 

28 सदस्यीय कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त होगी.  नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है.

पिछले चुनाव में किसे कितनी सीटें मिली थी? 
अगस्त 2018 में हुए चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस ने एक साथ लड़ा था.  परिषद में एनसी को 11 तो कांग्रेस को 9 सीटें मिली थी, लेकिन अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनने के कारण कुछ सदस्यों ने कांग्रेस, पीडीपी और एनसी को छोड़ दिया. इन्होंने बीजेपी से हाथ मिला लिया. बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए परिषद में सिर्फ एक निर्वाचित सदस्य था. 

चुनावों से पहले कांग्रेस और एनसी ने बीजेपी से लड़ने के लिए गठबंधन की घोषणा की है. वहीं पीडीपी इस क्षेत्र में पूरी तरह से हार गई है. उसके सभी सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Sonam Wangchuk Climatic Fast: सोनम वांगचुक ने 9 दिनों बाद खत्म किया अनशन, ये थी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
तीन दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दूसरे भारतीय नाविक की मौत, ईरान ने जहाज पर किया था हमला
तीन दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दूसरे भारतीय नाविक की मौत, ईरान ने जहाज पर किया था हमला
'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget