एक्सप्लोरर

दिल्ली: बुराड़ी के जिस घर में 11 लोगों ने लगाई थी फांसी, अब वहां रहेगा परिवार, लैब भी खुलेगी

बुराड़ी इलाके के जिस घर में एक परिवार ने फांसी लगाई थी वहां अब एक परिवार रहने जा रहा है. उसी परिवार के सदस्य वहां लैब भी खोलने जा रहे हैं. इस घर में रहने से पहले यहां पूजन कराया गया है.

नई दिल्ली: राजधानी के बुराड़ी इलाके में एक घर के अंदर 11 लोगों द्वारा फांसी लगाकर मौत के मामले को डेढ़ साल पूरा हो चुका है. अब इस घर में एक परिवार किराए से रहने आ रहा है. साथ ही ये परिवार यहां एक पैथ लैब भी खोलेगा.

इस घर में रहने जा रहे एक सोनू कश्यप ने बताया, मैं और मेरा भाई लैब चलाते हैं. अभी यह लैब नजदीक ही घर में चल रहा था और अब हमने इस घर को किराए पर ले लिया है. आज इसमें पूजन कराया जा रहा है. सोने ने ये भी बताया, हम इस परिवार को पहले से भी जानते थे. यहां पर उस घटना के बाद कई तरह की अफवाहें भी उठी थीं, लोगों के मन में डर भी आया लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है.

घर को लेकर किसी डर या शंका के सवाल पर सोने के भाई ने मोहन ने कहा, "मेरे मन में किसी प्रकार का कोई डर या शंका नहीं है. ना ही मैं इन सब बातों पर विश्वास करता हूं कि कोई भूत या कोई आत्मा होती है. मैं अपने परिवार के साथ यहां पर रहूंगा." मोहन ने बताया, मेरे बच्चों का स्कूल भी यहीं पास में है जिससे मुझे उन्हें छोड़ने में आसानी होगी.

वहीं स्थानीय निवासी जगदीश जोशी ने कहा, " मुझे यह चला है कि यहां पर अब पैथ लैब खुलने जा रहा है और यह परिवार यहां पर रहेगा भी. यह खुशी की बात है क्योंकि इस घटना के बाद से यहां पर काफी तरह की अफवाह भी उठी थी जो भी बेबुनियाद थी. अब परिवार के यहां रहने से अफवाहों पर रोक लगेगी. उन्होंने कहा, आज के युग में जब साइंस और टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा अग्रसर हो चुकी है, ऐसे युग में इस तरह की अफवाहों का खत्म होना बेहद जरूरी है.

आपको बतादें कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहने वाला भाटिया परिवार ने 1 जुलाई 2018 को फांसी के फंदे पर लटक गया था. इसके बाद यह घटना दिल्ली के साथ-साथ पूरे देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में और यहां रहने वाले लोगों के बीच यह अफवाह फैल गई थी कि यहां पर आत्माओं का वास है, लेकिन अब परिवार के यहां रहने से इस तरह की अफवाहों पर लगाम लगेगी.

ये भी पढ़ें

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी को दिया प्रेमी जोड़े से लिखित में माफी मांगने का आदेश राजस्थान: किशनगढ़ में बॉडी बिल्डिंग का मंच बना अखाड़ा, जमकर चले लात घूसे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget